Kiara Advani Baby Girl: बेटी होने के बाद कियारा-सिद्धार्थ ने शेयर किया फर्स्ट पोस्ट, लिखा- हमारी दुनिया हमेशा

Kiara Advani Baby Girl: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक क्यूट सी बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं. जी हां 15 जुलाई को सेलिब्रिटी कपल के घर लक्ष्मी आई. अब उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से इस खबर को दुनियाभर के साथ शेयर किया. फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.

Kiara Advani Baby Girl: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फाइनली माता-पिता बन गए हैं. जी हां 15 जुलाई को कपल के घर किलकारियां गुंजी और उन्होंने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेटी का स्वागत किया. कियारा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं. स्टार्स ने इस खुशखबरी को अब जाकर दुनिया वालों संग शेयर किया है. एक नजर डालिए उनके पहले पोस्ट पर.

बेबी गर्ल होने के बाद कियारा और सिद्धार्थ ने शेयर किया फर्स्ट पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाले अनाउंसमेंट कार्ड के साथ खुशखबरी शेयर की, जिसमें लिखा था, “हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है… हमे बेटी का आशीर्वाद मिला है.” पोस्ट का थीम पिंक कलर का था और इसमें बलून लगे हुए थे. कपल का पोस्ट तुरंत वायर हो गया.

फरवरी में कपल ने अनाउंस की थी खुशखबरी

फरवरी 2025 में, इस जोड़े ने क्यूट पोस्ट के साथ बेबी आने की खुशी फैंस संग शेयर की थी. उनके हाथों में छोटे मोजे थे और कैप्शन में लिखा था, “हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद आने वाला है.”

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लवस्टोरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लवस्टोरी काफी फिल्मी है. वे पहली बार 2018 में एक फिल्म पार्टी में मिले थे, लेकिन 2021 में शेरशाह की शूटिंग के दौरान वे करीब आ गए. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने अफवाहों को हवा दी, लेकिन दोनों ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा. हालांकि बाद में उन्होंने इसे ऑफिशियल करने का फैसला किया. कुछ हफ्ते बाद, 7 फरवरी, 2023 को, उन्होंने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक खूबसूरत, निजी समारोह में शादी कर ली.

यह भी पढ़ें- Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby: मम्मी-पापा बने सिद्धार्थ-कियारा, जानें बेबी गर्ल हुई या बॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >