Khatron Ke Khiladi 13 के लिए उर्फी जावेद को किया गया अप्रोच, शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगी एक्ट्रेस!

इन दिनों रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो में इस बार कौन-कौन होगा ये जानने के लिए फैंस उत्सुक है. रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि इस सीजन के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है.

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अजीब आउटफिट से दर्शकों को चकित करने से कभी नहीं चूकती. उर्फी जब भी बाहर निकलती है, तो कुछ ना कुछ अलग ड्रेस में दिखती है. उनका ड्रेसिंग स्टाइल पैपराजी के साथ-साथ लोगों का ध्यान खींच लेता है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस को स्प्लिट्सविला एक्स4 में देखा गया था. अब लेटेस्ट रिपोर्ट है कि वो खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन में नजर आएंगी.

उर्फी जावेद खतरों के खिलाड़ी 13 में आएंगी नजर?

इन दिनों रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो में इस बार कौन-कौन होगा ये जानने के लिए फैंस उत्सुक है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि इस सीजन के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है. बताया जा रहा है कि वो इस सीजन की कंफर्म कंटेस्टेंट है. हाल ही में इसके मेकर्स से एक्ट्रेस मिली थी.

खतरों के खिलाड़ी 13 में ये होंगे शामिल!

रिपोर्ट की मानें तो अगर सब कुछ ठीक रहा तो उर्फी जावेद शूटिंग के लिए उड़ान भरेंगी. वहीं, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शिव ठाकरे, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, नकुल मेहता, सुम्बुल तौकीर खान और मुनव्वर फारूकी भी खतरों के खिलाड़ी 13 के इस सीजन का हिस्सा हो सकते है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसपर कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: उर्फी जावेद ने डस्टबिन बैग से बना ली अजीब ड्रेस, आपको कैसी लगी? यहां देखिए वायरल वीडियो
इन शोज का हिस्सा थी उर्फी

कुछ दिन पहले उर्फी जावेद ने अपनी तसवीर शेयर की थी, जिसमें उनकी आंख के नीचे काले निशान दिखे थे. उनके लिप्स भी सूजे हुए दिखे थे. एक हाथ से उन्होंने अपने एक आंख को ढका हुआ था. फोटो देखकर आपको एक पल के लिए लगेगा कि उन्हें किसी ने पीटा है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने बुरी तरह पीटा है.’ गौरतलब है उर्फी जावेद ने 2021 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीज़न में भाग लिया. उर्फी पहली प्रतियोगी थी जो आठवें दिन ही घर से बेदखल हो गई थी. एक्ट्रेस अबतक कई सीरीयल्स में नजर आ चुकी है, जिसमें बड़े भैया की दुल्हनिया, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और ऐ मेरे हमसफर जैसे शोज शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >