KGF 3: यश ने केजीएफ 3 पर तोड़ी चुप्पी, ‘रॉकी भाई’ ही रामायण में बनेंगे रावण, बोले- ये बहुत आकर्षक…

यश ने कंफर्म कर दिया है कि वह नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाएंगे. उन्होंने कहा, ये बहुत आकर्षक कैरेक्टर है. इसके अलावा यश ने केजीएफ 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है.

KGF 3: केजीएफ फ्रैंचाइज के फैंस के लिए गुड न्यूज है. केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 के बाद अब केजीएफ 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. दोनों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था और मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. मूवी में साउथ स्टार यश ने रॉकी भाई का किरदार निभाया था. यश ने केजीएफ 3 को लेकर कहा है कि फिल्म जरूर आएगी, लेकिन फिलहाल वह अभी उनका ध्यान प्रोजेक्ट पर है.

केजीएफ 3 को लेकर सामने आया ये अपडेट

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में साउथ स्टार यश ने फिल्म रामायण और केजीफी 3 को लेकर बात की. एक्टर ने कहा, केजीएफ 3 जरुरू आएगा, मैं वादा करता हूं. लेकिन मेरा ध्यान अभी दो प्रोजेक्ट पर है. एक्टर ने बताया कि वह केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील के साथ इसपर डिस्कस कर रहे हैं. एक्टर ने बताया, हम लोग इसपर बात करते हैं और हमारे पास एक आइडिया है. यह बहुत बड़ा है. इस पर पूरा ध्यान और अटेंशन देने की आवश्यकता है. हम किसी भी चीज पर पैसा नहीं लगाना चाहते और हम इसे ऐसा बनाना चाहते है कि ऑडियंस हम पर गर्व कर सकें. ये एक कल्ट है. इस बार हम लोग कुछ बड़ा लेकर आएंगे.

रामायण में यश ही बनेंगे रावण

यश ने कंफर्म कर दिया है कि वह नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाएंगे. उन्होंने कहा, ये बहुत आकर्षक कैरेक्टर है. रामायण में, अगर आपने मुझसे पूछा होता कि, ‘क्या आप कोई और किरदार निभाएंगे?’ तो शायद नहीं. मेरे लिए रावण सबसे ज्यादा आकर्षक कैरेक्टर है, इसलिए मुझे वास्तव में उस किरदार की बारीकिया पसंद है. एक एक्टर के रूप में, मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं. बता दें कि रामायण में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर दिखेंगे, जबकि माता सीता के रोल में साईं पल्लवी दिखेंगी.

Also Read- Pushpa फिल्म अल्लू अर्जुन को नहीं! इस बॉलीवुड अभिनेता को हुआ था पहले ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >