Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड केसरी 2 ने लहराया परचम, ताबड़तोड़ कमाई से चौंकाया सबको

Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: अक्षय कुमार और आर माधवन की मुख्य भूमिका वाली केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से समर्थित, फिल्म ने भारत में 42 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन कितना रहा.

Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग ने टिकट खिड़कियों पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. हालांकि फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों ने मूवी को पॉजिटिव रिस्पांस दिया. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट के बावजूद केसरी 2 ने भारत ने 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मौजूदा गति को देखते हुए, फिल्म जल्द ही आने वाले सप्ताह में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

केसरी चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार केसरी चैप्टर 2 ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 70.70 करोड़ की कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एतिहासिक ड्रामा को 150 करोड़ के बजट में बनाया गया है. इसे सनी देओल की जाट से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है. भारत ने मूवी 42 करोड़ की कमाई करने में सफल रही. इसके अलावा ओपनिंग डे पर इसने 7.75 करोड़ कमाए थे. आने वाले हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा, खासकर इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो (25 अप्रैल) और अजय देवगन की थ्रिलर रेड 2 (1 मई) के आने के बाद.

क्या है केसरी चैप्टर 2 की कहानी

कहानी वकील सी शंकरन नायर के जीवन पर केंद्रित है, जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करता है. फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन, अनन्या पांडे, साइमन पैस्ले डे, रेजिना कैसांद्रा, एलेक्स ओ’नेल, अमित सियाल, मार्क बेनिंगटन और सैमी जोनास हेनी जैसे कलाकारों की टोली है. इसको करण सिंह त्यागी ने लिखा और निर्देशित किया है. हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह, बिंद्रा आनंद तिवारी और अक्षय कुमार ने समर्थन दिया है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT releases: इस शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट का जलसा, रिलीज हुई हैं ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >