Kesari Chapter 2 Lifetime Collection: 150 करोड़ के बजट में बनी केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट? 50वें दिन कितना रहा कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Lifetime Collection: अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर केसरी चैप्टर 2 ने थिए��र्स में शानदार 50 दिन पूरे कर लिए हैं. हालांकि फिल्म की कमाई अब बहुत कम हो गई है. हाउसफुल 5 के रिलीज होने के बाद मूवी की कमाई बढ़ने के बहुत कम चांस है. आइए आपको मूवी के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Kesari Chapter 2 Lifetime Collection: इतिहास पर आधारित फिल्म केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर मूवी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई केसरी का सीक्वल है. दूसरा पार्ट जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं को बताता है. मूवी को रिलीज हुए 50 दिन हो गए है. हालांकि फिल्म की कमाई बहुत कम हो गई है और इसके कलेक्शन में इजाफा होने के बहुत कम चांस है.

50वें दिन केसरी 2 ने की सिर्फ इतनी कमाई

करण सिंह त्यागी की केसरी 2 को रिलीज के बाद दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल. साथ ही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से मूवी का क्रेज दर्शकों में देखने मिली. अब फिल्म का गेम ओवर हो गया है और कमाई लाखों में आ गई है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, 50वें दिन मूवी ने 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. नेट कलेक्शन की बात करें तो 150 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने अब तक 92.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अक्षय कुमार की एक और मूवी हाउसफुल 5 रिलीज हो चुकी है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है.

केसरी चैप्टर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन

  • पहला हफ्ता- 46.1 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता- 5.65 करोड़ रुपये
  • 29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
  • 30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
  • 32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
  • 33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
  • 34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
  • 35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
  • 36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
  • 37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
  • 38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये
  • 39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 41वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये
  • 42वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
  • 43वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
  • 44वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
  • 45वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
  • 46वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
  • 47वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
  • 48वां दिन – 0.03 करोड़ रुपये
  • 49वां दिन – 0.02 करोड़ रुपये
  • 50वां दिन – 0.02 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 92.41 करोड़

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >