Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5: 'केसरी 2' की रफ्तार कैसी रही? जानें 5वें दिन की कमाई, आंकड़ों ने खोली पोल

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की फिल्म केसरी चैप्टर 2 वैसा प्रदर्शन नहीं कर रही, जैसी उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही थी. फिल्म के 5वें दिन का आंकड़ा सामने आ गया है.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर केसरी 2 और जाट ने अपनी पकड़ बना कर रखी है. सनी देओल की फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई, जबकि अक्षय कुमार की मूवी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई. दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि जिस तरह से सलमान खान की सिकंदर का हाल देखने को मिला, वैसे हाल से केसरी 2 और जाट बच गई. जाट ने अबतक 76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, तो दूसरी तरफ केसरी 2 ने 33 करोड़ रुपये का बिजनेस अभी तक कर लिया है. इस बीच आपको केसरी चैप्टर 2 ने 5वें दिन कितने करोड़ रुपये बटोरे, इसके बारे में बताते हैं.

केसरी 2 के 5वें दिन का कलेक्शन

करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित केसरी चैप्टर 2 धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. 7.84 करोड़ रुपये अक्षय कुमार की मूवी ने ओपनिंग की और फिर दूसरे दिन इसने सिंगल डिजिट 9.75 में ही कमाई की. हालांकि इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को केसरी 2 ने पीछे छोड़ दिया है. लिस्ट में इमरजेंसी, देवा, फतेह शामिल है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन फिल्म ने 0.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक फिल्म ने 34.18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

केसरी 2 देखें 99 रुपये में

केसरी 2 और जाट के फैंस के लिए एक बड़ा ऑफर सामने आया है. आप केसरी 2 को सिर्फ 99 रुपये में सिर्फ देख सकते हैं. इसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी है. धर्मा प्रोडक्शन ने एक पोस्टर शेयर किया है और इसमें बताया गया कि मंगलवार यानी 22 अप्रैल के दिन ये ऑफर दर्शकों को मिलेगा. ये सिर्फ एक दिन का ऑफर है. पोस्टर में लिखा हुआ है, आखिरकार सच सामने आ ही गया. और वह भी सिर्फ 99 दूर. अगर आप ये मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं तो इसे आज 99 रुपये में देख सकते हैं.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >