Kesari Chapter 2 Box Office Collection: चौथे हफ्ते में भी केसरी 2 कर रही धांसू कमाई, जानें फिल्म फ्लॉप या हिट

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 27: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक थी. 18 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर सफल साबित हुई. हिंदी ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा 2019 की फिल्म केसरी का सीक्वल है और क्रूर जलियांवाला बाग हत्याकांड पर केंद्रित है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितने करोड़ की कमाई की.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी मजबूत चल रही है. अपने चौथे हफ्ते में भी ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा लगातार कमाई कर रही है. दर्शकों को मूवी की कहानी पसंद आ रही है. यह 2019 की फिल्म केसरी का सीक्वल है. आइये जानते हैं 27 दिनों में अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर मूवी ने कितनी कमाई की.

केसरी चैप्टर 2 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 27वें दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 0.19 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 88.24 करोड़ हो गया. वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक 137 करोड़ कमा लिए है. अब, निर्माता धर्मा मूवीज ने घोषणा की है कि फिल्म तेलुगु में भी रिलीज होगी. केसरी 2 का क्षेत्रीय संस्करण 23 मई को सिनेमाघरों में आएगा.

केसरी चैप्टर 2 के बारे में

कोर्ट रूम ड्रामा ने शहरी दर्शकों से खूब तालियां बटोरी हैं. इसे क्रिटिक्स से भी काफी अच्छा रिव्यू मिला. केसरी 2 को 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया गया था, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाता है. एक ऐसी घटना जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और ताने-बाने में गहरी दहशत भरती है. फिल्म की स्टोरीलाइन रघु पलात और पुष्पा पलात की ओर से लिखित द केस दैट शुक द एम्पायर नामक पुस्तक से काफी प्रेरित है. मूवी विद्वान अधिवक्ता सी. शंकरन नायर (अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें 1919 में ब्रिटिश सरकार ने जलियांवाला बाग में सामूहिक हत्याकांड की जांच करने के लिए नियुक्त किया था.

यह भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Advance Bookings: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए टॉम क्रूज की फिल्म तैयार, करेगी इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >