Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 17: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' को झटका, 'रेड 2' ने छीन ली लाइमलाइट, कुल कमाई जानिए

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 17: 'केसरी चैप्टर 2' की हालत बॉक्स ऑफिस पर अब कमजोर होती जा रही है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील शंकरन नायर की भूमिका निभाई है. 17वें दिन फिल्म ने बहुत कम कमाई की है.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 तीसरे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है. फिल्म 18 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. पहले दो हफ्तों में अक्षय, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और जमकर नोट बटोरे. दर्शकों का भी प्यार फिल्म को मिला. हालांकि नयी मूवीज के रिलीज की वजह से केसरी 2 की कमाई में गिरावट आ गई है. अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है और तगड़ी कमाई कर रही है. अब तक मूवी ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बीच केसरी 2 का क्या हाल है, आपको बताते हैं.

17वें दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

केसरी चैप्टर 2 का हाल अब बॉक्स ऑफिस पर बेहाल सा हो गया है. फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये शुरुआती आंकड़े है और शाम तक इसे अपडेट किया जाएगा. फिल्म की टोटल कमाई 77.89 करोड़ रुपये है और उम्मीद है कि शाम तक इसमें सुधार हो जाएगा. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित फिल्म में अक्षय वकील शंकरन नायर के रोल में दिखे हैं. शंकरन नायर ने जालियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.

केसरी 2 का कलेक्शन

  • Kesari Chapter 2 Day 1- 7.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 2- 9.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 3- 12 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 4- 4.5 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 5- 4.8 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 6- 0.06 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 7- 3.5 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 8- 0.39 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 9- 8.15 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 10- 0.03 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 11- 2.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 12- 2.65 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 13- 2.15 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 14- 1.8 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 15- 1.1 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 16- 1.90 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Day 17- 0.01 करोड़

नेट कलेक्शन- 77.89 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें-  Box Office Report: रेड 2 को कड़ी टक्कर दे रही है साउथ की यह फिल्म, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को टक्कर दे रही रेट्रो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >