Kesari Chapter 2: जनरल डायर की पोती के ‘लुटेरा’ वाले बयान पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- एक दिन ब्रिटिश एम्पायर सॉरी…

Kesari Chapter 2: जनरल डायर की परपोती कैरोलीन डायर के जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को ‘लुटेरा’ बोलने वाले बयान पर अक्षय कुमार का गुस्सा फुट पड़ा है. उन्होंने इस बात का करारा जवाब देते हुए यह दावा किया कि एक दिन ब्रिटिश एम्पायर अपने शब्दों में जरूर सॉरी बोलेगी.

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी 2’ कल गुड फ्राइडे यानी 18 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं, जिसने हादसे के बाद ब्रिटिश सरकार को लंदन की अदालत में चुनौती दी थी. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी, जिसमें कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए. साथ ही फिल्म को बहुत शानदार रिव्यू भी मिला था.

इस बीच अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जनरल डायर की परपोती को करारा जवाब दिया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद चारों ओर उनकी तारीफ हो रही है.

ब्रिटिश एम्पायर को सॉरी बोलने का दावा

अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में मत्था टेकने पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘एक दिन आप देख लेना, ये फिल्म देखकर या और भी बहुत सारी चीजें पता करके… एक दिन ब्रिटिश एम्पायर अपने आप ही सॉरी शब्द कहेगा. क्योंकि उन्हें खुद एहसास होगा कि हुआ क्या था. क्या किया गया था. आज भी उनकी (जनरल डायर) परपोती ऐसा सोचती हैं कि हम लुटेरे हैं। बस उसी शब्द का जवाब ये फिल्म है. और मैं उम्मीद करता हूं कि वो भी इस फिल्म को देखेंगी. और दिन आएगा जब उनको एहसास होगा कि उनके परदादाजी ने क्या किया था. मैं बस यही कहना चाहता हूं.’

जनरल डायर की परपोती ने क्यों कहा लुटेरा?

जनरल डायर की परपोती का नाम कैरोलीन डायर है, जिसने एक वीडियो में दावा किया था कि जो भारतीय जलियांवाला बाग में मौजूद थे, वह ‘लुटेरे’ थे. साथ ही उन्होंने अपने दादाजी को एक सम्मानीय शख्स भी बताया था. यही नहीं कैरोलीन ने उस हत्याकांड के पीड़ित परिवार से यह भी कहा था, ‘मुझे लगता है कि इतिहास इतिहास है और आपको इसे स्वीकार करना होगा.’ हालांकि, जब इस बारे में करण जौहर से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, ‘वह अपनी ही दुनिया में जी रही है और किसी भ्रम में है. उसने ऐसी बातें भी कहीं, इससे मेरा खून खौल गया.’

कौन थे जनरल डायर?

जनरल डायर एक ब्रिटिश अधिकारी थे, जिसने अमृतसर में 13 अप्रैल, 1919 को अपने सैनिकों को बिना किसी चेतावनी के भारतीय नागरिकों की भीड़ पर जलियावाला बाग में गोलियां चलाने का आदेश दिया था. अब इसी घटना पर अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ आधारित है.

यह भी पढ़े: Friday Releases: थिएटर हो या OTT, इन फिल्मों-सीरीज से शुक्रवार को होगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >