Kesari 2 VS Jaat Box Office Collection: ‘केसरी 2’ के आने से कम होगी ‘जाट’ की बादशाहत? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Kesari 2 VS Jaat Box Office Collection: सनी देओल, आर. माधवन और अनन्या पांडे की ‘जाट’ को टक्कर देने के लिए आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज हो चुकी है. ऐसे में इस फिल्म के आने से जाट पर असर पड़ेगा या नहीं, इसपर एक्सपर्ट्स की राय जानते हैं.

Kesari 2 VS Jaat Box Office Collection: सनी देओल स्टारर ‘जाट’ को रिलीज हुए अब 9 दिन हो गए हैं. 10 अप्रैल को आई इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी की ओर से किया गया है. फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे एक्टर्स शामिल हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अपनी धीमी रफ्तार से 2025 की कई फिल्मों के लाइफटाइम रिकार्ड्स तोड़ चुकी है. इसी के साथ यह सनी देओल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इससे पहले लिस्ट में ‘गदर 2’ और ‘गदर’ हैं.

इस बीच आज अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ भी रिलीज हो गई है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्यकांड की सच्चाई को उजागर किया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं. अब ऐसे में यहां सवाल यह खड़ा होता है कि क्या अक्षय की फिल्म ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ देगी? आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट्स की राय.

केसरी 2 की रिलीज से जाट पर होगा असर?

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बीते दिन जूम से बात करते हुए कहा, “दोनों फिल्में अलग हैं क्योंकि शैलियां अलग हैं. मुझे नहीं लगता कि उनमें कोई ओवरलैप होगा. मुझे लगता है कि वे सह-अस्तित्व में रह सकती हैं और दोनों अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते केसरी चैप्टर 2 कल रिलीज हो रहा है. देखते हैं कि दर्शकों का रिस्पांस कैसा होता है.”

वहीं, ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने भी कहा, “दोनों अलग फिल्में हैं जो अलग टारगेट ऑडियंस और बाजार को ध्यान में रखती हैं. जाट एक अधिक मास और कमर्शियल फिल्म है, जबकि केसरी चैप्टर 2 अधिक अप मार्केट और मेट्रो के अनुकूल है. इसके अलावा, एक पूरी तरह से एक्शन है और दूसरा ड्रामा है. जाट ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर साबित कर दिया है और अपने क्षेत्र में मजबूत रहने के लिए बाध्य है.”

जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

सनी देओल की जाट ने सैक्निल्क के मुताबिक, 4 करोड़ रुपए की कमाई की है. यह फिल्म सनी देओल की दूसरे ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ (76.88 करोड़ रुपये) से आगे निकलने में अभी करीब 17 करोड़ रुपये पीछे है.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 देखने से पहले अक्षय कुमार ने की फैंस से अपील, बोले- शुरुआत के 10 मिनट…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >