Kesari 2 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली तगड़ी फीस, 50 या 100 करोड़ नहीं, आंकड़ा कर देगा हैरान

Kesari 2: अक्षय कुमार ने अपनी लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म केसरी 2 के लिए कितनी फीस ली है, ये फैंस जानना चाहते हैं. फिल्म में वह एक वकील की भूमिका में दिखे हैं और 18 अप्रैल को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

Kesari 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ थिएटर्स में आ चुकी है और फिल्म को दर्शकों से मिली-जुला रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म की स्टोरी किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर बेस्ड है. मूवी की कहानी साल 1919 जलियांवाला बाग हत्याकांड पर केंद्रित है और इसमें अक्षय वकील सी. शंकरन नायर के रोल में नजर आए. अक्षय के अलावा फिल्म का हिस्सा आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं. फिल्म के लिए खिलाड़ी कुमार ने कितनी फीस ली, इसके बारे में आपको बताते हैं.

‘केसरी चैप्टर 2’ के लिए अक्षय कुमार के हाथ लगे इतने करोड़ रुपये

फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार काफी दमदार किरदार में दिखे हैं. फोर्ब्स के अनुसार, खिलाड़ी कुमार एक फिल्म के लिए 60- 145 करोड़ के बीच में अपनी फीस लेते हैं. तो केसरी 2 के लिए भी उन्होंने इतनी मोटी रकम ली होगी. हालांकि पिछले साल हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि वह अब फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेते हैं. इसके बजाय वह वह फिल्म के मुनाफे में हिस्सा लेना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा था, “अगर हम आज कोई फिल्म साइन करते हैं, तो हम कोई शुल्क नहीं लेते. हम सिर्फ हिस्सेदारी लेते हैं. अगर यह सफल होती है, तो हमें लाभ में हिस्सा मिलता है, लेकिन अगर यह सफल नहीं होती है, तो हमें कोई पैसा नहीं मिलता है.”

‘केसरी चैप्टर 2’ ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की

‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन उतनी तगड़ी ओपनिंग नहीं की. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई केसरी का सीक्वल है, जिसने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म में परिणीत चोपड़ा ने अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया था.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 9: 9वें दिन की कमाई ने खोली सच्चाई, सनी देओल की ‘जाट’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >