Karwa Chauth: गोविंदा ने करवा चौथ पर वाइफ सुनीता को दिया ये अनमोल तोहफा, स्टार वाइफ ने किया फ्लॉन्ट

Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड के कई सेलेब्स बड़े ही धूमधाम के साथ करवा चौथ के फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर रहे हैं. अब सुनीता अहूजा ने एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें गोविंदा की ओर से दी गई गिफ्ट को वह फ्लॉन्ट कर रही हैं.

Karwa Chauth 2025: आज करवा चौथ पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने पति के लिए फास्ट रख रही हैं और इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट कर रही हैं. बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अब अपना करवाचौथ का गिफ्ट फ्लॉन्ट किया है.

सुनीता आहूजा ने फ्लॉन्ट किया करवा चौथ गिफ्ट, देखें फोटोज

सुनीता ने इंस्टाग्राम पर अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. ग्रीन कढ़ाईदार सूट पहने वह काफी खूबसूरत लग रही थी. अपने बालों को उन्होंने स्लीक बन बनाया हुआ था. सोने के झुमके और रंग-बिरंगी चूड़ियों से अपने फेस्टिव लुक को पूरा करते हुए सुनीता का सबसे खास तोहफा उनका सोने का हार था, जो गोविंदा ने उन्हें गिफ्ट में दिया था. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सोना कितना सोना है….@govinda_herono1 मेरा करवा चौथ गिफ्ट आ गया.”

गोविंदा के गिफ्ट पर फैंस ने किया रिएक्ट

सुनीता आहूजा को सोने का हार गिफ्ट करने पर फैंस ने अलग अलग तरह के कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही प्यारा, अनोखा और मंहगा गिफ्ट है… क्या बात है गोविंदा सर.” एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “गोविंदा सर बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें इतनी स्मार्ट पत्नी मिली है… मुझे उनकी पर्सनालिटी बहुत पसंद है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये होता करवा चौथ का गिफ्ट, वाह.” गोविंदा और सुनीता ने 11 मार्च 1987 को एक दूसरे संग शादी रचाई थी. उनके दो बच्चे हैं. हालांकि दोनों की लवस्टोरी 1990 के दशक में गोविंदा के सुपरस्टार बनने से बहुत पहले शुरू हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: सुनील शेट्टी ने ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का किया दिल छू लेने वाला रिव्यू, बोले- यह फिल्म मेरी रगों में उतर गई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >