Karuppu: क्या आएगा ‘करुप्पु’ का दूसरा पार्ट? फिल्म की सफलता पर सूर्या बोले- हाउसफुल बोर्ड देखकर अच्छा लगता है

Karuppu: सूर्या की ‘करुप्पु’ ने दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की सक्सेस मीट में सूर्या ने आर्थिक परेशानियों के बावजूद फिल्म बनाने का अनुभव साझा किया.

Karuppu: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स आर्थिक संकट से जूझ रहा था, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज एक दिन टालनी भी पड़ी. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. चेन्नई में फिल्म की सक्सेस मीट रखी गई, जहां सूर्या ने फिल्म की सफलता, शूटिंग के दौरान आई परेशानियों और संभावित सीक्वल को लेकर खुलकर बात की.

‘30 मिनट में फिल्म के लिए हां कह दी थी’ – सूर्या

सक्सेस मीट के दौरान सूर्या ने कहा कि ‘करुप्पु’ उनके लिए बेहद खास फिल्म बन गई है. उन्होंने बताया, “करुप्पु सिर्फ 30 से 45 मिनट की बातचीत में तय हो गई थी. हाल के वर्षों में मैंने इतनी जल्दी किसी फिल्म के लिए हामी नहीं भरी. पिछले कुछ सालों में मेरी किसी फिल्म को ऐसा रिस्पॉन्स भी नहीं मिला. दुनिया भर से फिल्म को एक जैसा प्यार मिल रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई फिल्म को पसंद कर रहा है. थिएटर के बाहर लगे हाउसफुल बोर्ड की तस्वीरें देखकर मुझे बहुत खुशी होती है.”

आर्थिक तंगी के बीच शूट हुआ ये गाना

सूर्या ने फिल्म के निर्माण के दौरान आई आर्थिक परेशानियों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “हमने क्लाइमैक्स सॉन्ग को एडिट लॉक होने के पांच महीने बाद शूट किया. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन एक असिस्टेंट ने सुझाव दिया कि करुप्पासामी को समर्पित एक गाना होना चाहिए. उस समय प्रोडक्शन पहले से आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहा था, फिर भी हमने वह गाना शूट किया.”

क्या आएगा ‘करुप्पु’ का सीक्वल?

फिल्म के अंत में मेकर्स ने सीक्वल की ओर भी बड़ा संकेत दिया है. फिल्म में सूर्या ने करुप्पुस्वामी का किरदार निभाया है, जबकि निर्देशक आरजे बालाजी विलेन एडवोकेट बेबी कन्नन के रोल में नजर आए. जब सूर्या से सीक्वल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “नंबिक्कै थान सर वाझ्कै… यानी भरोसा ही जिंदगी है.” वहीं आरजे बालाजी ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि वह फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं.

यह भी पढें- Drishyam 3 Hindi Update: क्या अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर रहे हैं प्रकाश राज? अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >