Karuppu OTT Release: 300 करोड़ की ब्लॉकबस्टर इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें कहां देखें सूर्या की फिल्म

Karuppu OTT Release: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर करप्पु ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब यह ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां एंजॉय कर सकते हैं.

Karuppu OTT Release: सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म “करुप्पु” थिएटर्स में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर एंट्री करने के लिए तैयार है. अगर आप किसी वजह से इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे, तो अब घर बैठे इस एक्शन-फैंटेसी ड्रामा का मजा ले सकते हैं. आइये जानते हैं ये कब और कहां स्ट्रीम होगी.

कब और कहां रिलीज होगी करप्पु

आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी “करुप्पु” 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी दिग्गज ने ऑफिशियली कंफर्म करते हुए फिल्म का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, ”गॉड मोड ऑन… करप्पु ऑन प्राइम 12 जून.”

करप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन की जोड़ी ने भी खूब ध्यान खींचा. लंबे समय बाद दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए. फिल्म ने लगातार कई हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी और दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया. इसी के साथ यह साल की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्मों में शामिल हो गई.

क्या है करप्पु की कहानी

“करुप्पु” की कहानी इमोशन्स, सस्पेंस और न्याय की लड़ाई का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. फिल्म में बिनु और उसके पिता सुकुमारन की कहानी दिखाई गई है, जो केरल से चेन्नई लीवर ट्रांसप्लांट के लिए जाते हैं. सफर के दौरान सब कुछ उल्टा पड़ जाता है जब यह कीमती सामान चोरी हो जाता है. यहीं से कहानी एक इमोशनल और थ्रिलिंग मोड़ लेती है. अपने हक और इलाज की उम्मीद के लिए पिता-पुत्र सिस्टम के खिलाफ लड़ाई शुरू करते हैं. लेकिन उनका सामना ऐसे न्याय तंत्र से होता है, जहां भ्रष्टाचार, देरी और सत्ता का खेल आम बात है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को आरजे बालाजी, रत्ना कुमार, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टी.एस. गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार ने मिलकर तैयार किया है, जो इसे एक दमदार सोशल-एक्शन ड्रामा का रूप देता है.

यह भी पढ़ें- Krrish 4 के लिए ऋतिक रोशन ने की 500 करोड़ की डिमांड? राकेश रोशन बोले- समय लगता है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >