Karuppu Collection Day 3: ‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, वीकेंड पर की ताबड़तोड़ कमाई

Karuppu Box Office Collection Day 3: सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ ने तीन दिन में ही 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. थिएटर में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब चर्चा हो रही है.

Karuppu Box Office Collection Day 3: ‘करुप्पु’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस थिएटर के अंदर डांस करते, सीटियां बजाते और खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. दर्शकों के इसी उत्साह का असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये अपने नाम किए.

तीसरे दिन कितनी हुई कमाई?

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन किया. तीसरे दिन ‘करुप्पु’ ने कुल 28.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसमें तमिल वर्जन से 24.20 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 4.15 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है. तीन दिनों में फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 78.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 68 करोड़ रुपये हो चुका है. फिलहाल फिल्म देशभर में 6818 शोज में चल रही है.

नागा चैतन्य ने दी बधाई

फिल्म की सफलता के बाद कई तमिल और तेलुगु सितारों ने सूर्या और पूरी टीम को बधाई दी. नागा चैतन्य ने एक्स पर लिखा, “सूर्या सर की फिल्म को लेकर मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स को सुनकर बहुत खुशी हुई. मैं हमेशा उनकी फिल्मों और अलग-अलग किरदारों का इंतजार करता हूं. तेलुगु रिलीज से जुड़ना अन्नपूर्णा स्टूडियोज के लिए गर्व की बात है. पूरी टीम को ढेर सारी बधाई.” इस पर आरजे बालाजी ने जवाब देते हुए लिखा, “धन्यवाद चय! खुशी है कि फिल्म को तेलुगु में भी इतना प्यार मिल रहा है. यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है.”

रिलीज से पहले आई थी मुश्किल

फिल्म को पहले 14 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन निर्माता एसआर प्रभु की आर्थिक परेशानियों के कारण आखिरी समय पर शो कैंसिल कर दिए गए थे. इसके बाद फिल्म एक दिन देरी से 15 मई को रिलीज हुई.

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: फिल्म का निकला दम, पहले वीकेंड में सिर्फ हुई इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >