Bhool Bhulaiyaa 3 की सफलता के बाद भी इंडस्ट्री में नहीं मिलेगा सपोर्ट, जानें कार्तिक आर्यन ने क्यों कहा ऐसा

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और अपनी फिल्मों से टॉप एक्टर्स में जगह बना ली है. हालांकि अभिनेता को अभी भी लगता है कि वह एक ‘अकेले योद्धा’ हैं और भूल भुलैया 3 जैसी सफल फिल्म को करने के बावजूद अपकमिंग मूवीज के लिए मेहनत करनी होगी.

Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए यह साल शानदार रहा. उन्हें चंदू चैंपियन के लिए काफी सराहना मिली और फिर भूल भुलैया 3 के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने नाम की. बैक टू बैक सुपरहिट देने के बाद भी कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में मूवीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है. जी हां एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.

इंडस्ट्री में खुद को अकेला क्यों मानते हैं कार्तिक आर्यन

जीक्यू के साथ एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने कहा कि भूल भुलैया 3 की सफलता के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में किसी का सपोर्ट नहीं मिलेगा. एक्टर ने कहा, “मैं एक अकेला योद्धा हूं. यह घर जिसे आप आज देख रहे हैं, मैंने इसे अपने पैसे से खरीदा है. मैंने यहां तक ​​पहुंचने के लिए काफी संघर्ष और मेहनत किया है और यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है. सच तो यह है कि मुझे आगे की राह के लिए इंडस्ट्री में किसी का भी सपोर्ट नहीं मिलेगा. मैं इस फैक्ट से सहमत हो गया हूं कि भूल भुलैया 3 के साथ जबरदस्त हिट देने के बावजूद कोई भी मेरे पीछे नहीं आएगा. मुझे अपनी अगली फिल्म के लिए संघर्ष करना होगा.”

भूल-भुलैया 3 में कितना किया कलेक्शन

कार्तिक आर्यन ने यह भी स्वीकार किया कि कई ऐसे लोग भी हैं, जो मेरे असफल होने का इंतजार करते हैं. कार्तिक की भूल भुलैया 3 ने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन को कड़ी टक्कर दी. इसमें कार्तिक ने रूह बाबा के रूप में अपनी भूमिका दोहराई. हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी थी. फिल्म ने भारत में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

Also Read- Baaghi 4: खलनायक संजय दत्त के बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस की हुई एंट्री, टाइगर श्राफ संग लड़ाएंगी इश्क

Also Read- Thangalaan OTT Release: थियेटर्स के बाद ओटीटी पर आई चियान विक्रम की फिल्म, जानें कहां देख सकते हैं आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >