करिश्मा कपूर की शादी में श्रीदेवी ने लगवाई मेहंदी, सलमान खान से लेकर ये सेलेब्स हुए थे शामिल, मलाइका को नहीं पहचान पाएंगे फैंस

Karisma Kapoor Wedding Video: करिश्मा कपूर की शादी का वीडियो देखा है क्या आपने, अगर नहीं, तो ये वीडियो आपको जरूर देखनी चाहिए. उनकी शादी के इस वीडियो में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ रहे हैं.

Karisma Kapoor Wedding Video: करिश्मा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेक चर्चा में रहती है. अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट वो सोशल मीडिया पर फैंस को देती रहती है. उनका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो उनकी शादी का है.


करिश्मा कपूर की शादी का वीडियो वायरल
करिश्मा कपूर साल 2003 में संजय कपूर संग शादी के बंधन में बंध गई थी. उनकी शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं. करिश्मा दुल्हन के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही है. इस वीडियो में एक्टर्स काफी अलग अंदाज में दिख रहे हैं. श्रीदेवी हाथों में मेहंदी लगाते दिख रही है और उनके साथ जाह्नवी कपूर भी दिख रही है. उनके हाथों पर भी मेहंदी दिख रहा है. श्रीदेवी अपने परिवार के साथ करिश्मा के साथ फोटोज क्लिक करवाते दिखी. उनकी शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर editss_and_more ने पोस्ट किया है. हालांकि इसका कमेंट सेक्शन बंद कर दिया गया है.

ये सेलेब्स हुए करिश्मा कपूर की शादी में शामिल
करिश्मा कपूर के शादी के वीडियो में विवेक ओबरॉय, तब्बू, अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना के साथ दिखे. इसके अलावा इसमें अमरीश पुरी भी नजर आ रहे हैं. गोविंदा और सलमान खान एक-दूसरे को लगे लगाते नजर आ रहे है. साथ ही दोनों कपल के साथ फोटोज भी क्लिक करवाते दिखे. सलमान का लुक काफी हटकर लग रहा है. तब्बू, दुल्हन बनी करिश्मा को देखकर काफी खुश होती दिखी. वहीं, इसमें जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, बोनी कपूर, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा भी दिख रहे हैं.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: करिश्मा कपूर ने 48 साल की उम्र में दिखाया बोल्ड अवतार, करीना कपूर ने कर दिया ये कमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >