सुष्मिता सेन के ‘मेहबूब मेरे’ गाने में थीं करिश्मा कपूर, एक्ट्रेस ने अब खोला ये बड़ा राज

सुष्मिता सेन का सुपरहिट गाना ‘मेहबूब मेरे’ आज भी यादगार है. करिश्मा कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह भी इस गाने में नजर आई थीं, ऋतिक रोशन को खोजते हुए.

सुष्मिता सेन का सुपरहिट गाना ‘मेहबूब मेरे’ आज भी 2000 के दशक के सबसे यादगार बॉलीवुड डांस नंबर्स में गिना जाता है. लेकिन इस गाने से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों को पता होगा. करिश्मा कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह भी इस गाने में स्क्रीन पर नजर आई थीं. खास बात यह है कि उस वक्त सुष्मिता सेन गाने पर डांस कर रही थीं और करिश्मा अपने किरदार के तौर पर रेत के बीच ऋतिक रोशन को खोज रही थीं.

‘मेहबूब मेरे’ गाने को लेकर करिश्मा कपूर का बड़ा खुलासा

यह खुलासा डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में हुआ. शो के एक खास एपिसोड में 90 के दशक के मशहूर म्यूजिक सितारे अनु मलिक और कुमार सानू पहुंचे थे. इस दौरान कंटेस्टेंट्स वैदेही और रोमशा ने बॉलीवुड के कई यादगार गानों पर परफॉर्म किया. उनकी परफॉर्मेंस में सुष्मिता सेन का चर्चित गाना ‘मेहबूब मेरे’ भी शामिल था. गाना शुरू होते ही करिश्मा कपूर ने इससे जुड़ी अपनी एक पुरानी याद शेयर की.

रेत में ऋतिक को खोज रही थीं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने शो पर कहा, “आप लोगों को शायद पता नहीं होगा, ये एक ट्रिविया है कि मैं भी इस गाने में हूं. यह मेरे लिए बहुत अलग स्थिति थी. मुझे भी बहुत अजीब लग रहा था कि सुष्मिता डांस कर रही थीं और मैं उसी गाने के बीच ऋतिक को खोज रही थी.” उन्होंने आगे बताया कि वह फिल्म ‘फिजा’ में अपने किरदार के मुताबिक रेत के बीच ऋतिक रोशन को तलाश रही थीं. वहीं दूसरी तरफ उसी सीक्वेंस में सुष्मिता सेन का डांस चल रहा था. करिश्मा ने इसे याद करते हुए कहा कि उनके लिए यह वाकई बहुत असामान्य अनुभव था.

‘फिजा’ में करिश्मा और ऋतिक की थी अहम भूमिका

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘फिजा’ में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म में जया बच्चन और नेहा भी अहम किरदारों में नजर आई थीं, जबकि डिंपल कपाड़िया ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय के अलावा इसका संगीत भी काफी पसंद किया गया था. इसी फिल्म में सुष्मिता सेन ने कैमियो किया था और वह ‘मेहबूब मेरे’ गाने में नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan संग ब्रेकअप पर जब करिश्मा कपूर ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- मुझे अपने दर्द से अकेले ही जूझना पड़ा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >