सपनों को पूरा करने के लिए घरवालों से बगावत कर इंडस्ट्री में रखा कदम, पहली फिल्म हुई सुपरहिट

करिश्मा कपूर का आज बर्थडे है. उनका जन्म 25 जून 1974 को हुआ था. करिश्मा ने परिवार के खिलाफ जाकर फिल्मों में अभिनय शुरू किया था.

Karishma Kapoor Birthday: चेहरे पर मासूमियत, होंठो पर प्यारी सी मुस्कान, बड़ी और नीली झील सी आंखें… यहां बात किसी अप्सरा की नहीं, बल्कि 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की हो रही है. आज करिश्मा कपूर अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था. करिश्मा के फैंस शायद ही जानते होंगे कि भले ही उनके परिवार की सभी पीढ़ी फिल्मी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हो, लेकिन उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में घरवालों से बगावत कर अपने सपनों को पर दिया था. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों करिश्मा को अपने परिवार के खिलाफ जाना पड़ा था.

सपनों के लिए घरवालों से की बगावत

करिश्मा कपूर का बचपन से ही सपना था कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाएं. लेकिन कपूर खानदान के उसूलों की हिसाब से लड़कियों का फिल्मों में काम करना माना था. दरअसल करिश्मा कपूर खानदान की पहली बेटी हैं, जिसने इस रिवाज को तोड़कर फिल्मी दुनिया के कदम रखा था और बहुत नाम भी कमाया. करिश्मा कपूर ने साल 1991 में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. स्कूल में उनके को स्टार एक्टर हरीश कुमार थे. उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी. यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अभिनय उनके खून में ही था. उन्हें यह कला विरासत में अपने पूर्वजों से मिली थी.

Also Read Karishma Kapoor Birthday: इस खास शख्स ने करिश्मा कपूर का निकनेम रखा था LoLo, इसके पीछे बताई थी ये वजह

करिश्मा कपूर का नाम ‘लोलो’ कैसी पड़ा?

करिश्मा कपूर को उनके फैंस अक्सर लोलो कहकर पुकारते हैं. क्या आपको पता है कि यह नाम उन्हें किसने दिया. दरअसल करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर हॉलीवुड एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा की बहुत बड़ी फैन थी. इसलिए उनसे इंस्पायर होकर उन्होंने अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर को ‘लोलो’ निकनेम दिया.

करिश्मा कपूर की शादी

करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ जुड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे में वह एक्टर अभिषेक की वजह से रहीं. दरअसल, अभिषेक और करिश्मा कपूर 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे उसके बाद दोनों की सगाई तक हुई लेकिन बाद में किसी वजह से सगाई टूट गई और काफी समय तक दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा. इसके बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की. दोनों के दो बच्चे बच्चे हुए. बाद में आपसी मतभेद जैसे पैसे के लिए प्रताड़ित करना, हाथ उठाने जैसे चार्जेज करिश्मा ने संजय पर लगाए और दोनों साल 2016 में अलग हो गए थे. हालांकि उनके एक पति ने दूसरी शादी कर ली लेकिन करिश्मा कपूर अब भी सिंगल हैं.

Also Read करिश्मा कपूर की शादी में श्रीदेवी ने लगवाई मेहंदी, सलमान खान से लेकर ये सेलेब्स हुए थे शामिल, मलाइका को नहीं पहचान पाएंगे फैंस

प्रभात खबर की ओर से करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >