Saif Ali Khan पर हमले के बाद पत्नी करीना कपूर का पहला VIDEO आया सामने, घबराई दिखी एक्ट्रेस

Saif Ali Khan: सैफ अली खान के चाकू वाले हमले के बाद करीना कपूर की क्या हालत थी, अब उनका पहला वीडियो सामने आ गया है. इसमें एक्ट्रेस काफी परेशान लग रही हैं.

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया है. एक्टर इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है. अब उनकी पत्नी करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस अपने बांद्रा स्थित आवास पर कर्मचारियों के साथ बातचीत करते दिख रही है. उनके चेहरे पर काफी तनाव दिख रहा है.

करीना कपूर का पहला वीडियो आया सामने

करीना कपूर का यह वीडियो सैफ के चाकू वाले घटना के बाद सामने आया है. एक्ट्रेस व्हाइट पतलून और चप्पलों के साथ कैजुअल गुलाबी टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. क्लिप देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने स्टाफ से कुछ समझने की कोशिश कर रही है. वह पार्किंग एरिया में घूम रही हैं और उनसे बात कर रही है. करीना के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने शेयर किया है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ”दुर्भाग्यपूर्ण डकैती की घटना के बाद सैफ अली खान के घर की पिछली रात के सीन.”

मुंबई पुलिस ने सैफ के चाकू वाले घटना को लेकर कही यह बात

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि गुरुवार को जब सैफ अली खान को चोर ने चाकू मारा तो करीना कपूर, तैमूर और जेह घर में ही थे. जबकि करीना को लेकर कहा जा रहा था कि वह करिश्मा कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ अपनी गर्ल्स नाइट एंजॉय कर रही थी. हालांकि अब पुलिस ने कंफर्म किया है कि करीना भी घर पर ही थी. लूट की कोशिश सुबह करीब 4 बजे हुई. करीना कपूर की टीम ने आश्वासन दिया है कि अभिनेत्री और उनके दोनों बच्चे ठीक हैं. उन्होंने कहा, ”कल रात सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर में चोरी की कोशिश की गई. सैफ के कंधे में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल में हैं. परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं.”

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान का चल रहा है ऑपरेशन, जानें अब कैसी हैं उनकी तबीयत

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Net Worth: आलीशान घरों के मालिक हैं सैफ अली खान, गैराज में हैं महंगी कार, जानें बॉलीवुड के ‘नवाब’ की नेट वर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >