अजय देवगन की वजह से काजोल के हाथ से छूट जाती कभी खुशी-कभी गम, अंजलि के रोल में नजर आती ऐश्वर्या राय,जानें कारण

कभी खुशी कभी गम दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में से एक है. ऐसे में क्या आपको पता है कि करण जौहर अंजलि के किरदार के लिए काजोल को नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन को लेना चाहते थे. इसकी बड़ी वजह अजय देवगन थे.

कभी खुशी कभी गम फिल्म तो लगभग सभी ने देखी ही होगी, इस फिल्म की दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह है. काजोल और शाहरुख खान की नोकझोक हो या फिर पू का कैरेक्टर, फैंस आज भी इसपर रील्स बनाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि करण जौहर फिल्म में लीक हिरोइन के तौर पर काजोल को नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन को लेना चाहते थे. जी हां आपने सही पढ़ा, एक समय था जब करण जौहर ने खुद कबूल किया था कि वह काजोल को नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन को कभी खुशी कभी घूम में अंजलि की भूमिका निभाते हुए देखना चाहते थे.

काजोल नहीं ऐश्वर्या राय थी मेकर्स की पहली पसंद

ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय काजोल ने अजय देवगन संग शादी की और वह एक परिवार शुरू करना चाहती थी, इसलिए करण जौहर ने सोचा कि अभिनेत्री को इस भूमिका को करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी. दरअसल करण जौहर ने कोमल नाहटा से कहा, “जब मैं कभी खुशी कभी गम के लिए कास्टिंग कर रहा था, तो मुझे पता चला कि काजोल फिल्म नहीं कर पाएगी क्योंकि वह शादीशुदा थी और शायद वह एक परिवार शुरू करना चाहती थी. ऐसे में मैंने ऐश्वर्या से संपर्क किया. उस विशेष दिन, दोपहर 3 बजे मैं काजोल के स्टूडियो पहुंचा और मुझे लगा कि वह ना कहेगी, हम कुछ आंसू बहाएंगे और मैं चला जाऊंगा. मुझे निश्चित रूप से बुरा लगा, क्योंकि काजोल पहले मेरे साथ काम कर चुकी थी. उन्होंने उसी साक्षात्कार में आगे कहा, “लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या बदल गया. काजोल वास्तव में फिल्म करना चाहती थी. इसलिए, मैं ऐश्वर्या से मिलने नहीं गया, लेकिन ऐश्वर्या मेरी पसंद थीं.

कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के वक्त काजोल का हुआ था मिसकैरेज

कथित तौर पर शूटिंग के दौरान, काजोल का मिसकैरेज हो गया था. हम सब काफी दुखी थे. हालांकि अब वह अपनी लाइफ में खुश हैं और दोनों बच्चों न्यासा और युग की स्टाइलिश मां हैं. आज देखता हूं तो हम काजोल के बिना K3G की कल्पना नहीं कर सकते. खैर, वह यह फिल्म करने वाली थीं. जबकि ऐश्वर्या को भी बुरा नहीं लगा था. वह फिल्म में काजोल की एक्टिंग से काफी खुश थी. ऐश्वर्या ने कहा था, “करण जौहर K3G के साथ मेरे पास भी आए थे, लेकिन फिर उनकी स्क्रिप्ट में बदलाव आया. कैरेक्टर बदला गया. मुझे पता है कि निश्चित रूप से मुझे क्या बताया गया था और मैंने स्क्रीन पर जो देखा वह अलग था. बेशक, काजोल शानदार थी, लेकिन मैं इसे नहीं कर सकीं. खैर, जैसा कि वे कहते हैं, कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो भाग्य का फैसला भी करती हैं और यह निश्चित रूप से काजोल के लिए थी.

Also Read: Gadar: क्या आपने कभी सोचा 9 जून को ही क्यों रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘गदर’, कारण जान नहीं होगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >