Karan Arjun: सलमान-शाहरुख नहीं, इन 2 सुपरस्टार को राकेश रोशन मानते हैं मॉडर्न ‘करण अर्जुन’, डिटेल्स इनसाइड

Karan Arjun: सलमान-शाहरुख की साल 1995 में रिलीज हुई करण अर्जुन के निर्देशक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वह आधुनिक करण अर्जुन किसे मानते हैं.

Karan Arjun: सलमान-शाहरुख की साल 1995 में आई कल्ट क्लासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’ 22 नवंबर को एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है. इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था, जिसकी कहानी दो भाइयों के पुनर्जन्म और उनके बदले के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी बीच फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह किन दो बॉलीवुड सुपरस्टार को मॉडर्न ‘करण अर्जुन’ के रूप में देखते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वह फिल्म का सीक्वल या रीमेक नहीं बना रहे हैं.

ऋतिक-रणबीर हैं मॉडर्न करण अर्जुन

शाहरुख और सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन के निर्देशक राकेश रोशन से जब यह सवाल किया गया कि वह आधुनिक करण अर्जुन किसे मानते हैं और क्या फिल्म का सीक्वल या रीमेक बनाया जाएगा? इसपर उन्होंने कहा, “मैं करण अर्जुन का रीमेक या सीक्वल नहीं बनाऊंगा, लेकिन अगर मुझे आज फिल्म के लिए वैकल्पिक जोड़ी के बारे में सोचना पड़े, तो मैं करण के रूप में ऋतिक रोशन और अर्जुन के रूप में रणबीर कपूर को कास्ट करूंगा.”

सलमान और शाहरुख को ही क्यों किया कास्ट?

राकेश रोशन से आगे यह भी पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में सलमान और शाहरुख को ही क्यों कास्ट किया था. इसपर निर्देशक ने कहा, “सलमान की साइकिक बहुत अच्छी थी. उस समय के किसी भी एक्टर की बॉडी इतनी अच्छी नहीं थी. उन्होंने फिट बॉडी का चलन शुरू किया. साथ ही, मुझे उनकी आंखें बहुत अच्छी लगती हैं. मैं करण के रोल के लिए किसी ऐसे शख्स को चाहता था, जो चुप रहता है पर उसकी आंखें बोलती हो. वह इस रोल के लिए फिट थे. मैंने शाहरुख के साथ किंग अंकल (1983) में काम किया था और फौजी में मुझे वह बहुत पसंद आए थे, इसलिए मैं चाहता था कि वह अर्जुन बने.”

करण अर्जुन की स्टार कास्ट

करण अर्जुन में सलमान खान और शाहरुख के साथ कई बेहतरीन सितारें नजर आए हैं. इनमें काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी जैसी शानदार स्टार कास्ट शामिल हैं. साल 1995 की इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है, जिसपर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था. साथ ही इस फिल्म का 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन रहा.

Also Read: Akshay Kumar को डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन, बाजीराव ने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर किया बड़ा ऐलान, फैंस एक्साइटेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >