कपिल शर्मा, रेमो डिसूजा, राजपाल यादव को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया ईमेल, कहा- अगर 8 घंटे में…

कपिल शर्मा, राजपाल यादव सहित दो अन्य स्टार्स को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

बॉलीवुड से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. कपिल के साथ-साथ कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, एक्टर राजपाल यादव और एक्ट्रेस-गायिका सुगंधा मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई में एक एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. ये धमकी भरा ईमेल उन चार सेलेब्स को पाकिस्तान से भेजा गया था. ईमेल को बिष्णु नाम के शख्स के नाम से भेजा गया है.

जानें क्या लिखा है धमकी वाले ईमेल में

धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है कि, हम लोग आपकी हालिया गतिविधियों को मॉनिटर कर रहे हैं और हमें लगता है कि यह जरूरी है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं. यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है, हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस संदेश को पूरी गंभीरता और गोपनीयता के साथ लें. इस ईमेल के अनुसार, उनसे 8 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. ऐसा कहा गया है कि अगर जवाब नहीं आया तो वह उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर परिणाम भुगतने होंगे.

रिलीज हुआ कपिल शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो

कपिल शर्मा इन दिनों अपने म्यूजिकी वीडियो गिल्ट को लेकर चर्चा में है. उनका ये वीडियो रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग को कॉमेडियन ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल राज रणजोध ने लिखे हैं. म्यूजिक वीडियो में कपिल एक बिजनेस टाइकून के रूप में दिख रहे हैं. कपिल कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें किस किस को प्यार करूं, फिरंगी, ज्विगाटो और क्रू शामिल है. इसके अलावा एक्टर का द ग्रेट इंडियन कपिल शो भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो नेटफ्लिक्स पर आता है. शो में अबतक कई बड़े सेलेब्स आ चुके हैं, जिसमें करीना कपूर, रणबीर कपूर, आमिर खान सहित कई अन्य स्टार्स के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा की ‘बुआ’ ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक समय आया जब मुझे लगा…

यह भी पढ़ें- Sunil Grover संग 6 साल पुरानी लड़ाई को भूल बैठे कपिल शर्मा, फोटो शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन, फैंस कमेंट करने पर हो गए मजबूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >