Kantara Chapter 1 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के क्लब में शामिल हुई कांतारा चैप्टर 1, रजनीकांत-थलपति विजय की फिल्मों के कलेक्शन को किया ध्वस्त

Kantara Chapter 1 Worldwide Collection: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. इसने भारत में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड तहलका मचाने हुए आंकड़ा 600 करोड़ के पार पहुंच गया है. इसी से साथ मूवी ने रजनीकांत और विजय की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Kantara Chapter 1 Worldwide Collection: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1, जब 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो नेटिजन्स ने इसे जबरदस्त रिस्पांस दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही इतिहास रचते हुए 61 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. दूसरे हफ्ते में आने के बाद भी कन्नड़ फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं आई और थियेटर्स में धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं. मूवी ने भारत में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आकड़ा पार हो गया है.

वर्ल्डवाइड कांतारा चैप्टर 1, 600 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

कांतारा चैप्टर 1 ने 11 दिनों में भारत में 438.40 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 614.30 करोड़ हो गया है. इसी के साथ मूवी ने रजनीकांत की जेलर (605 करोड़) और विजय की लियो (606 करोड़) जैसी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म अब 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है और छावा (808 करोड़) के करीब पहुंच रही है. यह फिल्म पूरी तरह से पैन इंडिया पर सफल रही है, जिसने कन्नड़ और हिंदी दोनों वर्जन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

किस फिल्म का प्रीक्वल है कांतारा चैप्टर 1?

ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित, कांतार चैप्टर 1, 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है. जिसने दुनिया भर में 400 करोड़ की कमाई की थी.

कांतारा चैप्टर 1 में कौन से स्टार्स हैं मौजूद?

कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

कांतारा चैप्टर 1 को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म से मिल रही है टक्कर?

कांतारा चैप्टर 1 को बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से कड़ी टक्कर मिल रही है.

कांतारा चैप्टर 1 ने भारत और वर्ल्डवाइड में कितनी कमाई कर ली?

कांतारा चैप्टर 1 ने भारत में 438.40 करोड़  की कमाई कर डाली है. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 614.30 करोड़ कमाए.

कांतारा चैप्टर 1 कब सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज?

कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूहर को गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करते वक्त कुछ इस हाल में थे ऋषभ शेट्टी, BTS फोटोज देख आप भी रह जाएंगे शॉक्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >