Kantara Chapter 1: विलेन गुलशन देवैया ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इतनी बड़ी हिट क्या मायने रखती है

Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म का कलेक्शन हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है. कन्नड़ ड्रामा सैयारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़कर साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई. अब बॉक्स ऑफिस सफलता पर गुलशन देवैया ने रिएक्ट किया है.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिला. यही वजह है कि इसने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने बाहुबली के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. फिल्म के स्टार्स इस सफलता से काफी खुश हैं. अब फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले गुलशन देवैया भी सातवें आसमान पर हैं. उन्होंने ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर बात की है.

कांतारा चैप्टर 1 की बॉक्स ऑफिस सफलता पर गुलशन देवैया ने किया रिएक्ट

कांतारा चैप्टर 1 की बॉक्स ऑफिस सफलता और दर्शकों से मिल रहे प्यार पर गुलशन देवैया ने रिएक्ट किया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “मुझे सराहना और तारीफ काफी पसंद है. जब हो रहा है, मैं उसे दोनों हाथों से लेकर गले लगाता हूं. अभिनेता समझते हैं कि इतनी बड़ी हिट उनके करियर के लिए क्या मायने रख सकती है. मुझे यकीन है कि कांतारा चैप्टर 1 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस करियर के लिहाज से भी काफी मदद करेगी. जिसमें नए डील और प्रोजेक्ट मिलना शामिल है. “

सभी भाषाओं में कांतारा चैप्टर 1 के अच्छे परफॉरमेंस पर क्या बोले गुलशन

कांतारा चैप्टर 1 पूरे भारत में सफल रही है. कन्नड़ और हिंदी दोनों भाषाओं में मूवी ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इस बारे में बात करते हुए गुलशन ने कहा, “मुझे लगता है कि सिनेमा के बारे में हमारी समझ अब बढ़ रही है. एक जमाने में, जब मैं बच्चा था, हिंदी फिल्में हुआ करती थीं, क्योंकि उनकी डिमांड काफी ज्यादा थी. ये फिल्में उन लोगों को भी पसंद आती थीं, जो मूल हिंदी भाषी नहीं थे, लेकिन अब, मूल हिंदी भाषी भी अन्य क्षेत्रों की कहानियों में इंटरेस्ट रखते हैं. मुझे खुशी है कि मैं इस बदलाव का हिस्सा हूं.” ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित और लिखित, “कांतारा चैप्टर 1” में वह मुख्य भूमिका में भी हैं.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab: प्रभास की फिल्म इस साल नहीं होगी रिलीज, देरी पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी, बोले- VFX सुपरवाइजर ने दी धमकी, जानें नई डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >