Kantara Chapter 1 की कंफर्म रिलीज डेट से उठा पर्दा, मेकर्स ने वीडियो जारी कर किया खुलासा

Kantara Chapter 1 Release Date: एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज डेट का खुलासा मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए कर दिया है, जिससे मालूम पड़ता है कि फिल्म इसी साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है. इस फिल्म में पंजुरली और गुलिगा देवता की कहानी को आगे बढ़ाया जायेगा.

Kantara Chapter 1 Release Date: साउथ एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. साल 2022 में आए पहले पार्ट को ऑडियंस का खूब प्यार मिला. साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी छप्पड़फाड़ कमाई की. अब पंजुरली और गुलिगा देवता की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म का प्रीक्वल यानी ‘कांतारा चैप्टर 1’ आ रहा है. इस आगामी फिल्म की रिलीज डेट का मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर खुलासा कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी पहले भाग की कहानी के पहले को जानने के लिए एक्ससाइटेड हैं, तो आइए बताते हैं कब रिलीज होगी फिल्म.

कब रिलीज होगी कांतारा चैप्टर 1?

ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित और अभिनीत साल 2022 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ की कहानी कर्नाटक के गांव में प्रख्यात प्रथाओं पर आधारित है, जिसे सिर्फ 16 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था. कम बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी, जिसके बाद दर्शक इसके प्रीकव्ल से भी ऐसे ही रोमांचक होने की उम्मीद लगाए हुए हैं. मेकर्स ने आज ‘कांतारा चैप्टर-1’ की रिलीज डेट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘न डाउट, न ही देरी. द लीजेंड सागा कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है’.

फिल्म के लिए खास तैयारी

कंतारा चैप्टर 1 को पहले से भी ज्यादा दमदार बनाने के लिए ऋषभ शेट्टी ने अपनी पूरी मेहनत झोंक दी है. इस बार फिल्म में नेशनल के साथ-साथ इंटरनेशनल स्टार्स भी शामिल हैं. साथ ही 500 से अधिक प्रशिक्षित फाइटर्स और तीन हजार लोगों को कास्ट किया गया है. इसके अलावा एक्शन कोरियोग्राफर की भी मदद ली गई है, जिससे मालूम पड़ता है कि एक बार फिर ऋषभ शेट्टी फैंस के दिल और बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार हैं.

यह भी पढ़े: Jaat Opening Day Collection: ओपनिंग डे पर सनी देओल की फिल्म पर रेड मारेंगे अजय देवगन! रिलीज से पहले सामने आए कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >