Kantara Chapter 1 Box Office Record: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, रजनीकांत- अक्षय कुमार की इस फिल्म को छोड़ा पीछे, टॉप 50 हिंदी हिट्स में की एंट्री

Kantara Chapter 1 Box Office Record: ‘कांतारा चैप्टर 1’ के हिंदी वर्जन ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया. फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो गए है और इसकी कमाई जारी है. फिल्म ने सभी भाषाओं में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. ऋषभ शेट्टी की फिल्म की तारीफ कई बड़े स्टार्स ने किया. दर्शकों ने फिल्म की कहानी, वीएफएक्स और दमदार एक्टिंग को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर पोस्ट की. फिल्म को रिलीज हुए अब 24 दिन हो गए, लेकिन फिर भी ये कमाई कर रही है. मूवी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया. इसने रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

कांतारा चैप्टर 1 ने अब कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है. अब फिल्म ने रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 को पीछे छोड़कर हिंदी सिनेमा में टॉप 50 हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही. फिल्म का हिंदी वर्जन कन्नड़ भाषा की तुलना में थोड़ा अच्छा प्रदर्शन कर रहा. यह अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की ओर है. अब तक मूवी के हिंदी वर्जन ने 192.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में अब इसने रजनीकांत और अक्षय कुमार की मूवी 2.0 को मात दे दिया है, जिसके हिंदी वर्जन ने 190.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कांतारा अब हिंदी सिनेमा की टॉप 50 हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई और ये अभी 48वें नंबर पर है.

सभी भाषाओं में कांतारा चैप्टर 2 का कलेक्शन

  • Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
  • Day 2- 45.40 करोड़ रुपये
  • Day 3- 55.00 करोड़ रुपये
  • Day 4- 61.50 करोड़ रुपये
  • Day 5- 31.25 करोड़ रुपये
  • Day 6- 16.67 करोड़ रुपये
  • Day 7- 25.25 करोड़ रुपये
  • Day 8- 20.50 करोड़ रुपये
  • Day 9- 22.00 करोड़ रुपये
  • Day 10- 39 करोड़ रुपये
  • Day 11- 39.75 करोड़ रुपये
  • Day 12- 13.35 करोड़ रुपये
  • Day 13- 14.15 करोड़ रुपये
  • Day 14- 10.5 करोड़ रुपये
  • Day 15- 8.85 करोड़ रुपये
  • Day 16- 8.5 करोड़ रुपये
  • Day 17- 12.75 करोड़ रुपये
  • Day 18- 17 करोड़ रुपये
  • Day 19- 11.65 करोड़ रुपये
  • Day 20- 11.75 करोड़ रुपये
  • Day 21- 10.6 करोड़ रुपये
  • Day 22-  6.6 करोड़ रुपये
  • Day 23- 3.06 करोड़ रुपये
  • Day 24- 0.09 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन-  567.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंEk Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: 5वें दिन हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल या फेल हुई? कलेक्शन से हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >