Kantara Chapter 1 का बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर ने किया रिव्यू, बोले- काश बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करने के लिए शब्द होते

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा: चैप्टर 1’, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने भारत में अब तक 200 करोड़ की कमाई कर ली है. यह हर दिन नए रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ देखी और फिल्म की जमकर तारीफ की.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी स्टारर पौराणिक एक्शन ड्रामा “कांतारा चैप्टर 1” बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिला. क्षेत्रीय लोककथाओं पर बेस्ट यह मूवी साल 2022 की हिट “कांतारा” का प्रीक्वल है. मूवी ने भारत में सभी भाषाओं  में अब तक 223.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अब कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू किया है.

अनुपम खेर ने कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू किया

अनुपम खेर ने एक्स पर कांतारा चैप्टर 1 का एक पोस्टर शेयर किया और ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर की. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्रिय ऋषभ शेट्टी… अभी-अभी अपनी मां, भाई, हरमन और फाल्गुनी के साथ #कांतारा देखी! मैं स्पीचलेस हूं! काश मेरे पास आपके और आपकी पूरी टीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करने के लिए शब्द होते. भगवान राम आप पर कृपा करें… आप सभी को जय हो!”

मेकर्स ने अनुपम खेर को दिया जबरदस्त रिप्लाई

होम्बेल फिल्म्स ने अनुपम खेर को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “हमारा दिल भर आया है… हमें खुशी है कि आपको और आपके परिवार को कांतारा: चैप्टर 1 पसंद आया. आपके ये शब्द हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं.” इस फिल्म में गुलशन देवैया, जयराम और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारों की टोली है. चौथी शताब्दी के कदंब राजवंश के काल की बैकग्राउंड पर आधारित, कांतारा चैप्टर 1 दिव्य आत्माओं, यानी दैवों, पंजुर्ली और गुलिगा की पौराणिक उत्पत्ति की कहानी कहता है. फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया है. इसकी कई सेलेब्स ने तारीफ की है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: मालती चहर ने घर में आते ही तान्या मित्तल को दिया बड़ा झटका, कहा- तुमने मिनी स्कर्ट पहनी है’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >