Kantara A Legend Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सातवें वीकेंड में कमाए सिर्फ इतने करोड़, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने में रही असफल

Kantara A Legend Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सातवें वीकेंड में सिर्फ 1.16 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि छावा और महावतार नरसिम्हा ने अपने सातवें वीकेंड में कांतारा चैप्टर 1 से ज्यादा का कलेक्शन किया था. आइए आपको उन दोनों फिल्मों के सातवें वीकेंड का कलेक्शन बताते हैं.

Kantara A Legend Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म की दमदार कहानी ने दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स को भी इम्प्रेस कर दिया था. मूवी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया और छप्पर फाड़ कर कमाई की. मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिर भी ये सिनेमाघरों में बनी हुई है. फिल्म सातवें वीकेंड में है और इसने तीन दिनों में लगभगर 1.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 620. 72 करोड़ रुपये है. भले ही फिल्म की कमाई का आंकड़ा बड़ा है, लेकिन फिर भी इसने सातवें वीकेंड में दो सबसे बड़ी फिल्मों को पीछे नहीं छोड़ पाई. आपको उन दो मूवीज के नाम बताते हैं.

इस वजह से पीछे रह गई कांतारा चैप्टर 1

महावतार नरसिम्हा ने थिएटर्स में सिर्फ 250 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. हालांकि अश्विन कुमार की मूवी ने सातवें हफ्ते में कांतारा चैप्टर 1 के सातवें वीकेंड के कलेक्शन से ज्यादा की कमाई की. महावतार नरसिम्हा ने अपने सातवें वीकेंड में 1.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कमाई के साथ दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि पहले नंबर पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा है, जिसने सातवें वीकेंड में 4.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

किस ओटीटी पर रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1

मेकर्स ने कांतारा चैप्टर 1 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया है. फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन में रिलीज हुई थी. हालांकि हिंदी वर्जन में मूवी अभी तक रिलीज नहीं हुई है और इसके रिलीज का हिंदी दर्शक इंतजार कर रहे हैं. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रिलीज के बाद इतिहास रच दिया. साल 2025 की ये सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई. इसमें रुक्मिणी बंसत, गुलशन दैवैया और जयराम भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें– De De Pyaar De 2 Box Office Records: संडे पर तूफान बनी ‘दे दे प्यार दे 2’, इन 25 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की मूवी शामिल

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >