Kannappa की कामयाबी के बीच विष्णु मांचू की फिल्म पर सूर्या का रिएक्शन वायरल, जानें क्या कहा

Kannappa: विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है. हाल ही में सूर्या ने फिल्म की तारीफ की और विष्णु मांचू को अपना भाई बताया.

Kannappa: विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर छा गई. फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल ने अहम किरदार निभाया हैं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके साथ ही काजोल की फिल्म मां रिलीज हुई थी. हालांकि मां का हाल टिकट खिड़की पर बेहाल दिखा. कन्नप्पा के सामने मां का जादू नहीं चल पाया. फिल्म की तारीफ हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने की. अब साउथ स्टार सूर्या ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने विष्णु को अपना भाी भी बताया.

सूर्या ने कन्नप्पा की सफलता पर किया रिएक्ट

फिल्म कन्नप्पा ने चार दिन में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म का तारीफ करते हुए सूर्या ने विष्णु मांच को फूलों का गुलदस्ता और एक लेटर भेजा, जिसे विष्णु ने अपने एक्स पर शेयर किया. सूर्या ने लेटर में लिखा, इस अमेजिंग उपलब्धि के लिए प्रिय भाई विष्णु को बहुत-बहुत बधाई. आपके पैशन, हार्ड वर्क और विश्वास ने वाकई रंग दिखाया है. इतने सारे दिलों को छूने वाली चीज बनाने के लिए आप पर गर्व है. आगे भी आपको और सफलता की शुभकामनाएं.”

विष्णु मांचू ने कहा- मैं हमेशा आपके काम को…

सूर्या का प्यार और सपोर्ट पाकर विष्णु मांचू काफी खुश है. उन्होंने लिखा, बड़े भाई, आपका बहुत शुक्रिया ये फूल और मैसेज के लिए. मैं हमेशा आपके काम को प्रेरणा के तौर पर देखता रहा हूं और आज आपसे ऐसा मैसेज मिलना मेरे लिए सबसे बड़ी बातों में से एक है. आपको बहुत प्यार मेरे बड़े भाई.”

कन्नप्पा का कलेक्शन

  • Kannappa Day 1- 9.35 करोड़ रुपये
  • Kannappa Day 2- 7.15 करोड़ रुपये
  • Kannappa Day 3- 6.9 करोड़ रुपये
  • Kannappa Day 4- 1.82 करोड़ रुपये
  • Kannappa Day 5- 0.14 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 25.36 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >