Kannappa: राम गोपाल वर्मा ने कन्नप्पा का किया रिव्यू, बोले- मेरी सांसें थम सी…

Kannappa: विष्णु मांचू स्टारर और अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, सरथकुमार जैसे कलाकारों से सजी कन्नप्पा सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने मस्ट वॉच बताया. अब निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी मूवी का रिव्यू किया.

Kannappa: मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित और विष्णु मांचू स्टारर कन्नप्पा इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, सरथकुमार जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के बाद भारत में 15.29 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. अब राम गोपाल वर्मा ने मोस्ट अवेटेड फिल्म का रिव्यू शेयर किया.

राम गोपाल वर्मा का विष्णु मांचू को संदेश

राम गोपाल वर्मा ने अपने लंबे मैसेज की शुरुआत यह कहकर की कि वे भक्ति में लीन नहीं हैं और उन्हें ऐसी फिल्में देखने में कभी कोई दिलचस्पी नहीं रही. उन्होंने कॉलेज में प्रभास के चाचा कृष्णम राजू अभिनीत 1976 की फिल्म भक्त कन्नप्पा को चार बार देखा था, लेकिन वह भी अभिनेताओं और गानों के लिए. इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, “थिन्नाडू के रूप में, आपने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि आपने आस्था के मंदिर को एक ऐसे उच्च पुजारी की तरह पेश किया, जिससे मेरी सांसें थम सी गईं. क्लाइमेक्स में, जहां थिन्नाडू शिवलिंग से बहते खून को रोकने के लिए अपनी आंखें अर्पित करता है, वहां आपने दिल दहला देने वाली एक्टिंग की ऊंचाई को छुआ है, मुझे खुशी है कि आपने मुझे इसे पसंद करने पर मजबूर कर दिया.”

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को कहा मास्टरक्लास

आरजीवी ने शिव के सामने समर्पण करते हुए विष्णु की ‘ईमानदारी’ की भी तारीफ की, इसे ‘मास्टरक्लास’ कहा. उन्होंने नोट के अंत में लिखा कि लोग प्रभास को देखने के लिए थिएटर में आ सकते हैं, लेकिन वह विष्णु को देखने के लिए टिकट खरीदेंगे. विष्णु ने दावा किया कि राम गोपाल वर्मा के मैसेज से उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने जवाब में लिखा, “रामू गारू! तुमने मुझे रुला दिया. मैं लंबे समय से अपने आंसू रोके हुए था.”

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत पर पति पराग त्यागी ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, रोते हुए कहा- मेरी परी जहां भी हो….Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >