Kannappa On TV: विष्णु मांचू-अक्षय कुमार की फिल्म के हिंदी राइट्स इतने करोड़ में बिके, रकम सुनकर चौंक जाएंगे

Kannappa On TV: साउथ की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारे नजर आए. रिलीज के साथ ही फिल्म चर्चा में आ गई. अक्षय और प्रभास ने कैमियो किया हैं. अब खबर है कि इसके हिंदी सैटेलाइट राइट्स भारी रकम में बिके हैं.

Kannappa On TV: साउथ की फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और प्रभास, मोहनलाल जैसे स्टार्स ने काम किया हैं. फिल्म रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई. मूवी में अक्षय, प्रभास ने कैमियो रोल निभाया हैं. फिल्म को फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा, साउथ स्टार सूर्या का सपोर्ट मिल चुका है, जिन्होंने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है. विष्णु की फिल्म काजोल की मूवी मां के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई थी. हालांकि मां का हाल कन्नप्पा ने बेहाल कर दिया. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के हिंदी सैटेलाइट राइट्स को तगड़ी रकम पर खरीदा गया है.

कन्नप्पा के हिंदी सैटेलाइट अधिकार इतने करोड़ में बिके

तेलुगू पीआर बीए राजू की टीम ने अपने एक्स पर लिखा, कन्नप्पा ने बड़ा स्कोर किया. हिंदी सैटेलाइट के राइट्स 20 करोड़ में बिके. गेम ऑन. साथ ही उन्होंने हैशटैग कन्नप्पा और विष्णु मांचू का इस्तेमाल किया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो अबतक मूवी ने 28.65 करोड़ रुपये अपनी झोली में बटोर लिए है. आइए आपको फिल्म के डे वाइज कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

  • Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 2: 6.84 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 3: 7.25 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 4: 2.3 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 5: 1.8 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 6: 1.15 करोड़

टोटल कलेक्शन- 28.65 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर कन्नप्पा से टकाराई काजोल की फिल्म मां

मां एक हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल ने मुख्य किरदार निभाया हैं. फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए, लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया. फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ कम होती जा रही है. बुधवार को मूवी ने सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. नेट कलेक्शन मूवी का 24.90 करोड़ तक पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >