Kannappa Box Office Collection Day 5: साउथ की फिल्म कन्नप्पा चर्चा में है. फिल्म में दमदार स्टारकास्ट शामिल हैं, जिसमें विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास,काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, सरथकुमार, मोहनलाल जैसे स्टार्स ने काम किया हैं. चलिए आपको 5वें दिन के कल्केशन के बारे में बताते हैं.
Kannappa Box Office Collection Day 5: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल स्टारर फिल्म कन्नप्पा ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और जमकर कमाई कर रही है. मूवी की चचा सोशल मीडिया पर हो रही है. फिल्म में अक्षय, काजल अग्रवाल के कैमियो की भी दर्शक तारीफ कर रहे हैं. अबतक चार दिनों में मूवी ने 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी में प्रभास ने रुद्र का किरदार निभाया हैं. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म में अबतक कितनी कमाई कर ली.
कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
फिल्म कन्नप्पा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म के साथ काजोल की मूवी मां सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं किया. जबकि कन्नप्पा टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 5वें दिन 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े शाम तक अपडेट हो जाएंगे. फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 25.24 करोड़ रुपये हो गया है. उम्मीद है कि मूवी की कमाई और बढ़ेगी.
प्रभास ने ‘कन्नप्पा’ को बनाया सुपरहिट?
दरअसल, फिल्म कन्नप्पा ने प्रभास के कैमियो को लेकर खूब चर्चा हो रही. कहा जा रहा कि प्रभास की एंट्री ने सारी लाइमलाइट बटोर ली और फैंस उन्हें देखने के लिए थिएटर्स में आ रहे हैं. इस वजह से मूवी के कलेक्शन को फायदा मिला. अब इसपर विष्णु मांचू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, बहुत लोग ये कह सकते हैं कि कन्नप्पा की जबरदस्त ओपनिंग इसकी कहानी की वजह से हुई, लेकिन मुझे इसमें कोई अहंकार नहीं है यह मानने में कि ये ओपनिंग्स मुझे प्रभास की वजह से मिली. प्रभास को कास्ट करने की वजह से ही आप सभी ने कन्नप्पा में दिलचस्पी दिखाई और फिल्म हर कोने तक पहुंची.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.