Kanguva Starcast Fees: सूर्या ने वसूली बॉबी देओल से कई गुना ज्यादा फीस, बाकी स्टारकास्ट को मिले कितने पैसे

Kanguva Starcast Fees: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. आइये जानते हैं मूवी में काम करने के लिए स्टारकास्ट को फीस के तौर पर कितने पैसे मिले.

Kanguva Starcast Fees: साउथ सुपरस्टार सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी स्टारर कंगुवा इस वक्त साउथ की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. ओपनिंग डे पर जहां मूवी ने 24 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 5.54 करोड़ हो गई. फिल्म में काम के लिए एक्टर्स को मोटी फीस भी मिली है.

कंगुवा के स्टारकास्ट को कितनी मिली फीस

कंगुवा में लीड रोल निभाने वाले सूर्या ने कथित तौर पर अपनी भूमिका के लिए 39 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी मूवी से बॉबी देओल ने तमिल में डेब्यू भी किया है. उन्होंने खूंखार खलनायक की भूमिका निभाई. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को उनके रोल के लिए 5 करोड़ रुपये मिले हैं. दिशा पटानी फिल्म में सूर्या की प्रेमिका का रोल निभा रही हैं. कथित तौर पर उन्हें 3 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिले हैं.

फिल्म में कौन से स्टार्स हैं मौजूद

सूर्या, बॉबी देओल, दिशा पटानी, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, केएस रविकुमार, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला और मंसूर अली खान फिल्म का हिस्सा हैं. सैक्लनिक की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दुनिया भर में 58.62 करोड़ रुपये की कमाई की. यहां तक ​​कि निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने भी दावा किया था कि उनका सपना है कि फिल्म दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये की कमाई करें.

Also Read- Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट

Also Read- Kanguva First Review: सूर्या की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >