Kanguva Run Time: थिएटर्स में कितनी देर तक मनोरंजन करेगी सूर्या-बॉबी देओल की ‘कंगुवा’, जानें रन टाइम से सेकेंड ट्रेलर तक सबकुछ

Kanguva Run Time: सूर्या और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ का निर्देशन सिरुथाई शिवा ने किया है. यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में सूर्या, दिशा पटानी, बॉबी देओल जैसे कई शानदार कलाकार नजर आएंगे.

Kanguva Run Time: सूर्या और बॉबी देओल की इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ को रिलीज होने में अब लगभग 2 हफ्ते रह गए हैं. सिरुथाई शिवा की निर्देशित इस फिल्म में सूर्या, दिशा पटानी, बॉबी देओल जैसे कई शानदार कलाकार नजर आएंगे. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो फिल्म के बारे में खास डिटेल्स जैसे रन टाइम, रिलीज डेट और सेकेंड ट्रेलर के बारे में सबकुछ जान लें.

कंगुवा का दूसरा ट्रेलर

कंगुवा की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे दर्शकों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में निर्देशक शिवा से इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज होगा. उन्होंने कहा, “कंगुवा का आधार बहुत बड़ा है. इसमें बहुत सारी भावनाएं हैं. इसमें बहुत सारे पार्ट्स हैं. इसलिए एक कहानी के रूप में, इसमें भाग 2 के लिए गुंजाइश है. इसलिए स्वाभाविक रूप से, एक लेखक के रूप में, जब मैंने कंगुवा लिखना शुरू किया, तो वास्तव में इसके लिए भाग 2 की आवश्यकता थी. यह एक पूरी कहानी थी, इसलिए इसके लिए भाग 2 की आवश्यकता थी. इसलिए हम भाग 2 की योजना बना रहे हैं; और हमें फिल्म बहुत पसंद आ रही है. और हम प्रार्थना कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि आप सभी को फिल्म पसंद आएगी.”

कंगुवा का रन टाइम

कंगुवा आपको थिएटर्स में कितनी देर तक मनोरंजित करेगी, इस पर भी निर्देशक ने अपडेट साझा की है. उन्होंने कहा, “अंतिम कट 2 घंटे 42 मिनट का था. मैंने कुल मिलाकर 2 घंटे 45 मिनट तक शूटिंग की. इसलिए इसे वास्तव में 2 घंटे और 32 मिनट तक छोटा कर दिया गया है. यह सही अवधि है.”

कंगुवा रिलीज डेट

सूर्या की यह एक्शन-फैंटेसी फिल्म 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read: Ghajini 2: आमिर खान और सूर्या करेंगे एक साथ शूटिंग, अल्लू अरविंद की नई स्ट्रेटेजी से फैंस होंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >