Kanguva Release Update: सूर्या की आवाज के लिए AI का होगा इस्तेमाल, रिलीज से पहले जान लें फिल्म से जुड़ी ये 5 बातें

फिल्म कंगुवा के रिलीज होने में करीब एक महीने ही बच गया है. सूर्या, बॉबी देओल स्टारर मूवी 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मूवी से बॉबी तमिल सिनेमा में कदम रख रहे हैं.

Kanguva Release Update: सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म कंगुवा एक एक्शन ड्रामा है, जिसका फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. फिल्म कंगुवा का प्रीमियर 14 नवंबर, 2024 को होने वाला है. ‘कंगुवा’ एक आदिवासी योद्धा की कहानी बताती है, जिसमें बॉबी देओल और सूर्या आमने- सामने दिखेंगे. इसमें दिशा पटानी भी अहम किरदार में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसे फैंस को जरूर जानना चाहिए.

कांगुवा में सूर्या की आवाज के लिए AI का होगा इस्तेमाल

फिल्म कंगुवा दुनिया भर में 3500 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी. साथ ही इसे आठ भाषाओं- तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच, तमिल, मलयालम, स्पेनिश में डब किया जाएगा, ताकि हर भाषा के दर्शक इसे देखकर एंजॉय कर पाएं. फिल्म के 3डी रूपांतरण का काम लगभग पूरा हो गया है. मूवी को आईमैक्स में रिलीज नहीं किया जाएगा और इसे 3डी में ही रिलीज किया जाएगा. वहीं, ‘कांगुवा’ में सूर्या की आवाज में एक नयापन दिखेगा. मेकर्स सूर्या की आवाज को हर भाषा में बनाने के लिए एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे.

‘कांगुवा’ में विलेन बनेंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल ‘कांगुवा‘ में विलेन उधिरन के किरदार में दिखेंगे. खलनायक की भूमिका में उन्हें देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. बॉबी और दिशा पटानी इस मूवी से कमिल फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं. मूवी में सूर्या, बॉबी के अलावा दर्शक जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, नट्टी नटराजन, केएस रविकुमार को देख पाएंगे. वहीं, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर बातचीत में, निर्माता केई ग्नानवेल राजा ने बताया कि इसके ऑडियो लॉन्च में प्रभास और दिग्गज एक्टर रजनीकांत को शामिल होने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया गया है. प्रभास और सूर्या को एक साथ एक ही स्टेज पर देखकर फैंस काफी रोमांचित हो जाएंगे. फिलहाल ऑडियो लॉन्च की तारीख और जगह के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है.

Also Read- ना सनी देओल ना बॉबी देओल, इस एक्टर के बारे में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने लिखा- मालिक का हमेशा एहसानमंद हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >