Kanguva ने इस मामले में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ को छोड़ा पीछे, ‘फायर’ सॉन्ग देख फैंस बोले- आग है आग

साउथस्टार सूर्या के जन्मदिन पर फिल्म कंगुवा का पहला सॉन्ग 'फायर' रिलीज हो गया है. गाने पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं. फिल्म इसी साल अक्टूबर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Kanguva Fire Song Release: साउथ स्टार सूर्या आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. सूर्या ने अपने बर्थडे पर फैंस को गिफ्ट दिया है. उनकी मच अवेटेड फिल्म कंगुवा का पहला सॉन्ग ‘फायर’ रिलीज हो गया है. गाना काफी जबरदस्त है और इसे फैंस पसंद कर रहे हैं. सॉन्ग के पावरफुल बिट्स आपको झूमने पर मजबूर कर देगी. इसपर दर्शकों के रिएक्शन भी आने लगे हैं. इस मूवी से बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और दिशा पटानी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं.

‘फायर’ सॉन्ग पर आ रहे यूजर्स के जबरदस्त रिएक्शन

‘फायर’ सॉन्ग को मेकर्स आग के तूफान और शेर की दहाड़ का मिश्रण बता रहे हैं. फिल्म में ये सूर्या के दमदार और इंटेंस रोल को दर्शाएगा. सॉन्ग पर यूजर्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, एक तमिल गाने के लिए क्रेजी भरा हिंदी डब. किसी भी हालिया हिंदी डब गाने से ज्यादा प्रभावशाली. एक यूजर ने लिखा, वाइब्स ओरिजिनल गाने से मेल खा रहे. एक यूजर ने लिखा, बी प्राक सर की आवाज, यार आग है आग. एक यूजर ने लिखा, लग रहा है कंगुवा कोई फाइट जीत के आया है या अब सेलिब्रेशन हो रहा है.

Also Read- Animal में तीन पत्नियां रखने पर कपिल शर्मा ने बॉबी देओल को चिढ़ाया, जानें ‘आश्रम’ एक्टर ने फिर क्या कहा

Also Read- Animal की सफलता के बाद बॉबी देओल की चमकी किस्मत, 2024 में मिली ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

‘कंगुवा’ ने इस ‘पुष्पा’ और ‘सिंघम’ को पीछे छोड़ा

‘कंगुवा’ के रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इसका बजट 350 करोड़ रुपए है और इस मामले में ये सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा‘ और ‘सिंघम’ से आगे निकल गई है. फिल्म की शूटिंग सात देशों और भारत के अलग-अलग जगहों में की गई है, ताकि प्रीहिस्टोरिक एरा का फील आए. इसमें एक्शन सीन के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. कहा जा रहा है कि सूर्या की मूवी में विजुअल्स पर भी बहुत काम किया गया है. हाल ही में सुनने में आया था कि फिल्म में एक वॉर सीन है, जिसमें 10,000 से ज्यादा एक्स्ट्रा कलाकार ने काम किया है. मूवी 10 अक्टूबर, 2024 को देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >