Kangana Ranaut: कंगना के खिलाफ जारी हो सकता है गैर-जमानती वारंट, जावेद अख्तर ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने एक बार फिर मुंबई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कोर्ट से एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की है.

Kangana Ranaut: कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच एक बार फिर विवाद छिड़ चूका है. एक्ट्रेस कई बार कोर्ट में पेशी के निर्देश के बाद भी एक बार भी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचीं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस और मंडी से सांसद के खिलाफ मुंबई कोर्ट ने आखिरी बार चेतावनी दी है. इस बार अगर वह कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो सकता है. हालांकि, इस मामले पर अबतक कंगना की ओर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. ऐसे में आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग

कंगना रनौत को बीते दिन मंगलवार को मुंबई के बांद्रा कोर्ट में पेश होना। उनकी पेशी बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर और उनके बीच लंबे वक्त से चल रही कानूनी लड़ाई को खत्म करने के लिए जरुरी है. ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने कोर्ट में न हाजिर होने की वजह बताई और कहा कि उन्हें संसद में उपस्थित होना था इसलिए वह कोर्ट नहीं आ सकीं. ऐसे में जावेद अख्तर के वकील जे.के भारद्वाज ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने एक आवेदन भी दर्ज कराया है.

क्या है पूरा मामला?

कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच यह विवाद काफी समय से चला आ रहा है. इसकी शुरुआत साल 2016 में जावेद अख्तर के घर पर हुई एक बैठक से हुई थी. उस दौरान कंगना रनौत और एक्टर ऋतिक रोशन ईमेल से सम्बंधित मामले को लेकर चर्चे में थे, जिसपर काफी बवाल मचा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक के इस मामले में उनके करीबी जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस के साथ बैठकर इस मामले को खत्म करने का सुझाव दिया था. हालांकि, कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें सबके सामने बेज्जत करने की कोशिश की थी. साथ ही एक्ट्रेस ने इस मामले को कोर्ट में घसीटा, जिसके बाद गीतकार ने उन पर मानहानी का केस दर्ज किया.

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni: अपनी खूबसूरती पर इतराईं ममता कुलकर्णी, बोलीं- रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >