Kangana Ranaut का परिवार शोक में डूबा, नानी का हुआ निधन

Kangana Ranaut: कंगना रनौत की नानी का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी नानी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जब वह अपने कमरे की सफाई कर रही थीं.

Kangana Ranaut: कंगना रनौत पर अभी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस की नानी का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी नानी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जब वह अपने कमरे की सफाई कर रही थीं. जिसके बाद से कई दिनों से नानी बिस्तर पर थीं और अंत में नानी ने साथ छोड़ दिया. कंगना ने नानी के साथ तस्वीरें शेयर कर इमोशनल नोट भी लिखा है.

कंगना रनौत की नानी नहीं रही

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर किया है. जिसमें अभिनेत्री ने लिखा, ‘कल रात मेरी नानी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हो गया. मेरा सारा परिवार शोक में है, कृपा उनके लिए प्रार्थना करें. ‘मेरी नानी एक असाधारण महिला थीं. उनके 5 बच्चे थे. नाना जी के पास सीमित संसाधन थे, फिर भी उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके सभी बच्चे अच्छे संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करें और उन्होंने जोर दिया कि उनकी शादीशुदा बेटियों को भी काम करना चाहिए और अपना करियर बनाना चाहिए, यहां तक कि उनकी बेटियों को भी सरकारी नौकरी मिली जो उस समय एक दुर्लभ उपलब्धि थी, महिलाओं सहित उनके सभी 5 बच्चों का अपना करियर था, उन्हें अपने बच्चों के करियर पर बहुत गर्व था. हम अपनी नानी जी के बहुत आभारी हैं. मेरी नानी जी की लंबाई 5 फीट 8 इंच थी, जो एक पहाड़ी महिला के लिए बहुत दुर्लभ है. मेरी नानी जी इतनी स्वस्थ थीं कि 100 साल से अधिक उम्र होने के बावजूद भी वह अपना सारा काम खुद ही करती थीं. उनकी दादी हमेशा उनके डीएनए में रहेंगी। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद से वह बिस्तर पर पड़ी रहीं और उस स्थिति में उनके लिए यह बहुत दर्दनाक था. याद दिला दे कि कंगना सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहती हैं.

Also Read: ‘1 महीने के अंदर सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, एक्टर को लॉरेंस गैंग ने फिर दी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >