Kamini Kaushal Death: नहीं रहीं धर्मेंद्र की पहली को-स्टार कामिनी कौशल, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Kamini Kaushal Death: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पहली को-स्टार कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वह लंबे समय से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही थीं.

Kamini Kaushal Death: भारतीय सिनेमा की अनुभवी और सम्मानित अभिनेत्री कामिनी कौशल, जिन्हें देश की सबसे उम्रदराज जीवित अभिनेत्री माना जाता था, का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानियों का सामना कर रही थीं. परिवार के एक करीबी सूत्र ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार बेहद प्राइवेट है और इस समय गोपनीयता चाहता है. इस खबर के सामने आने के बाद सिनेमा जगत में शोक की लहर है.

धर्मेंद्र की पहली को-स्टार थीं कामिनी कौशल

कामिनी कौशल न सिर्फ सिनेमा की दिग्गज शख्सियत थीं, बल्कि बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र की पहली को-स्टार भी थीं. दोनों ने 1964 की फिल्म ‘शहीद’ में साथ काम किया था, जिसे धर्मेंद्र अपने करियर के शुरुआती दौर का सबसे अहम मोड़ मानते हैं.

कुछ साल पहले, धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी कामिनी कौशल के साथ पहली मुलाकात की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था, “पहली फिल्म ‘शहीद’ की नायिका कामिनी कौशल के साथ पहली मुलाकात की पहली तस्वीर… दोनों के चेहरे पर प्यार… इक प्यार भरी परिचय.”

90 से अधिक फिल्मों का शानदार करियर

कामिनी भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्होंने लगभग 90 से अधिक फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. उन्होंने अपना फिल्मी सफर 1946 की फिल्म ‘नीचा नगर’ से शुरू किया, एक ऐसी फिल्म जिसे कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित ‘पाल्मे डी’ओर’ से सम्मानित किया गया था.

इसके बाद वह शबनम, आरजू, नदिया के पार, बिराज बहू, जिद्दी, दो भाई, गोदान, आबरू, नमूना और बड़े सरकार जैसी कई मशहूर फिल्मों में दिखाई दीं. वहीं, हाल के वर्षों में भी, कामिनी कौशल सिनेमा में एक्टिव रहीं और ‘कबीर सिंह’ (2019) और ‘लाल सिंह चड्ढा’ (2022) जैसी फिल्मों में दिखाई दीं.

सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने टीवी पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई. दूरदर्शन का उनका चर्चित शो ‘चांद सितारे’ आज भी दर्शकों को याद है.

यह भी पढ़ें: Dharmendra Health: खराब तबीयत के बीच अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, डॉक्टर ने बताई घर लाने की असली वजह, बोले- सनी और बॉबी की मां चाहती थीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >