Salaam Venky Review: काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ का रिव्यू आया सामने, अजय देवगन ने तारीफ में कही ये बात

Salaam Venky Review: अजय देवगन ने फिल्म सलाम वेंकी में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल की तारीफ की है. अजय ने एक्ट्रेस की फोटो पोस्ट कर लिखा, काजोल के लिए, जो मेरी जिंदगी को बड़ी बनाती हैं.

Salaam Venky Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की नयी फिल्म सलाम वेंकी (Salaam Venky) आज रिलीज हो गई है. फिल्म में आमिर खान और विशाल जेठवा है. विशाल, काजोल के बेटे के किरदार में है और ये मूवी काफी इमोशनल है. फिल्म को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिव्यू ट्विटर पर दे रहे है. काजोल के पति और एक्टर अजय देवगन ने भी अपना रिव्यू दिया है.

अजय देवगन ने कही ये बात

अजय देवगन ने फिल्म सलाम वेंकी में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल की तारीफ की है. अजय ने एक्ट्रेस की फोटो पोस्ट कर लिखा, काजोल के लिए, जो मेरी जिंदगी को बड़ी बनाती हैं, आप फिल्म में सर्वश्रेष्ठ हैं. सलाम वेंकी ने मुझ पर इमोशनल कर दिया है. ये स्पेशल है. पूरी टीम शान कर रही है, स्पेशली रेवती और विशाल विशाल जेठवा पूरी कास्ट और क्रू को मेरी शुभकामनाएं.

वत्सल सेठ ने फिल्म की तारीफ की

एक्टर वत्सल सेठ ने फिल्म सलाम वेंकी देखने के बाद काजोल संग फोटोज शेयर कर लिखा, बहुत अच्छी मूवी. काजोल बहुत अच्छी है. हर बार जब वह स्क्रीन पर रोती है तो आप रोएंगे … कृपया बहुत सारे टिश्यू ले जाएं, आपको निश्चित रूप से उनकी आवश्यकता होगी. आमिर खान हर बार स्क्रीन पर रोशनी करते हैं, काश वह थोड़ी देर और होते.


यूजर्स दे रहे रिव्यू

सलाम वेंकी को रिव्यू देते हुए ट्विटर पर लिखा, अच्छी कहानी के साथ फिर मिलेंगे. ये देखनी चाहिए. वहीं, निर्देशक रेवती की ‘सलाम वेंकी’ को लेकर सेलेब्स अच्छे रिव्यू दे रहे है. अब देखना है कि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब हो पाती है या नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी 6 से 7 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. बता दें कि पिल्म का बजट करीब 30 करोड़ है.


काजोल इस वेब सीरीज में आएगी नजर

काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो वेब सीरीज ‘द गुड वाइफ’ के साथ डेब्यू कर रही है. एक्ट्रेस ने बेखुदी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं, फिल्म दृश्यम 2 को लेकर अजय देवगन चर्चा में है औऱ ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इसके अलावा अजय अपकमिंग मूवी भोला को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. मूवी का टीजर रिलीज हो गया है.

Also Read: Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की ये बात सुनकर खूब हंसने लगी काजोल,जानिए ऐसा क्या कहा कॉमेडी किंग ने,VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >