Kabhi Khushi Kabhie Gham का कृष अब हो गया है इतना हैंडसम, ऑनस्क्रीन मां काजोल को देखते ही किया ये काम, VIDEO

फिल्म कभी खुशी कभी गम का कृष आपको याद है? फिल्म में कृष के किरदार में जिबरान खान नजर आए थे. उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काजोल के साथ दिख रहे हैं.

शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म कभी खुशी कभी गम में कृषि का रोल एक्टर जिबरान खान ने निभाया था. जिबरान, शाहरुख और काजोल के बेटे बने थे. फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी. अब इतने सालों बार जिबरान और काजोल एक बार फिर से मिले. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में फिल्म आजाद के प्रीमियर में जिबरान पहुंचे थे. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट पहना था. प्रीमियर में जिबरान ने जैसे ही काजोल को आते देखा वह उनकी ओर दौड़ कर गए. दोनों ने एक-दूसरे को हग किया और थोड़ी देर बातचीत भी किया. दोनों को ऐसे बात करता देख यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये बंदा हैंडसम है. एक यूजर ने लिखा, वह ऐसे दौड़ा जैसे एक बेटा अपनी मां को देखकर दौड़ता है. एक यूजर ने लिखा, यह बहुत प्यारा है. वह कभी खुशी कभी गम में में उसके पास ऐसे दौड़कर जाती थी. यह किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, जिबरान और काजोल मैम, ये है स्क्रीन पर मां बेटे की जोड़ी.

यह भी पढ़ेंTGIKS: जब तनुजा के पास आया खतरनाक कॉल, किसी ने कहा- आपकी बेटी काजोल की प्लेन क्रैश में…

यह भी पढ़ेंKajol: पैपराजी के साथ रुड होने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘मुझे गुस्सा आता…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >