Junaid Khan: क्या पहली फिल्म मिलने के पीछे पिता आमिर खान का था हाथ, एक्टर ने बताया पूरा सच

Junaid Khan ने नेटफ्लिक्स की फिल्म महाराज से एक्टिंग डेब्यू किया है. जुनैद खान दिग्गज बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे हैं. एक्टर ने हाल ही में एनडीटीवी के शो में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें उनके पिता की वजह से पहली फिल्म मिली थी.

Junaid Khan ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘महाराज’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया. पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. फिल्म में उनकी एक्टिंग और सादगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ऐसे में एक्टर ने हाल ही इस बात का खुलासा किया है कि अगर वह बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे नहीं होते तो उन्हें ‘महाराज’ नहीं मिलती.

लाल सिंह चड्ढा के लिए दिया ऑडिशन

जुनैद खान ने एनडीटीवी के शो में अपनी डेब्यू फिल्म महाराज के बारे में भी बात की. साथ ही इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हुआ. हालांकि, आमिर खान को उनका ऑडिशन क्लिप बहुत पसंद आया था.

Also Read: Junaid khan: पापा छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना देते हैं: आमिर खान के कमेंट को लेकर बेटे ने दिया बड़ा जवाब 

Also Read: Aamir Khan और विनेश फोगाट की तसवीर देख फैंस पूछने लगे ये सवाल, बोले- लगता है दंगल 2…

आमिर के बेटे नहीं होते तो नहीं मिलती महाराज

जुनैद खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, “कभी कभी कुछ पार्ट आपको मिलते हैं कुछ नहीं मिलते. ये सच है कि महाराज के पहले मैंने कुछ ऑडिशन दिए थे. वो नहीं हुए उस वक्त. पापा लाल सिंह चड्ढा के ऑडिशन के बारे में बात कर चुके हैं, तो मैं हां कह सकता हूं. जब मैंने टेस्ट किया था तब पापा को टेस्ट काफी पसंद आया था पर फिल्म के साथ था कि आप एक नए एक्टर के साथ वो फिल्म नहीं बना पाओगे. इसीलिए मुझे नहीं मौका मिला वो फिल्म करने का.” एक्टर ने आगे यह भी कहा कि, “लेकिन मैं ये स्वीकार करूंगा कि अगर मैं आमिर खान का बेटा न होता तो मुझे शायद महाराज नहीं मिलती.”

तालियों से गूंजा ऑडिटोरियम

जुनैद खान की इस होनेस्टी पर पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा. साथ ही अब फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >