Jolly LLB 3: नरगिस फाकरी ने जॉली एलएलबी 3 का किया रिव्यू, बोली- आप लोग कमाल के हैं

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच नरगिस फाकरी ने मूवी थियेटर जाकर देखी और इसका रिव्यू किया.

Jolly LLB 3: सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले है. 19 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने 5 दिनों में ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाकरी भी फिल्म देखने के लिए थियेटर्स पहुंची और उन्होंने अपना रिव्यू शेयर किया.

नरगिस फाकरी ने जॉली एलएलबी 3 का किया रिव्यू

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाकरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉली एलएलबी 3 का एक पोस्ट किया. जिसे अक्षय कुमार ने री पोस्ट किया. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ”@अक्षय कुमार और @अरशद वारसी को देखने थिएटर गई… क्या अच्छी फिल्म है… मुझे बहुत मजा आया. आप लोग कमाल के हैं… फिल्म की कहानी भी बहुत अच्छी लगी.” एक्ट्रेस ने थियेटर्स से कुछ सेल्फी भी डाले. खिलाड़ी कुमार ने लिखा, ”थैंक्यू सो मच.”

जॉली एलएलबी 3 के बारे में

सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार प्रतिद्वंद्वी वकील के तौर पर दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ सौरभ शुक्ला भी हैं, जो जस्टिस त्रिपाठी के किरदार में है. अमृता राव संध्या त्यागी और हुमा कुरैशी पुष्पा पांडे मिश्रा के रूप में नजर आ रही हैं. जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में अरशद के मुख्य किरदार के साथ हुई थी, जिसके बाद अक्षय के साथ साल 2017 में जॉली एलएलबी 2 आई. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी सराहा.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 ने काटा गदर, अक्षय कुमार की इस फिल्म को पछाड़कर बनी 7वीं सबसे कमाऊ फिल्म

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि को घर से निकालने की धमकी देगा ये शख्स, कपल बन आरती करते हैं अभीरा-अरमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >