Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी 3 की आंधी, अक्षय कुमार की 2 फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 हर दिन किसी ना किसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने अब खिलाड़ी कुमार की दो सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. चलिए आपको उन मूवीज के नाम बताते हैं.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म की कहानी दर्शकों को भा रही है. फिल्म में दो-दो जॉली है, जिसने मूवी को और ज्यादा मजेदार बना दिया है. वीकडेज में बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने अपनी रफ्तार बना कर रखी है. 6 दिन में मूवी ने 69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘सिंग इज किंग’ को जॉली एलएलबी 3 ने पीछे छोड़ दिया है. ये मूवी साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने भारत में छठे दिन4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 69.75 करोड़ हो गया है. फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं और इसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है. फिल्म ने ‘सिंग इज किंग’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘सिंग इज किंग’का कलेक्शन 67.92 करोड़ रुपए था. इसके अलावा मूवी ने ‘स्पेशल 26’ (66.86 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. दोनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

जॉली एलएलबी 3 का डे वाइज कलेक्शन

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.25 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 69.75 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार की टॉप 10 लिस्ट में एंट्री आसान नहीं, ‘जॉली एलएलबी 3’ को तोड़ना होगा इन सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >