Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर

Jolly LLB 3 Box Office Records:अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अब दो और नये रिकॉर्ड बना लिए. फिल्म ने खिलाड़ी कुमार की दो शानदार फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं.

Jolly LLB 3 Box Office Records: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसने एक हफ्ता से ज्यादा का समय बॉक्स ऑफिस पर बिता लिया. फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों वकील के किरदार में दिखे हैं. दोनों के बीच का क्लैश दर्शकों को फिल्म में देखने को मिला. हर दिन मूवी नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है और चलिए आपको बताते हैं अब कौन सा रिकॉर्ड फिल्म ने बना लिया.

जॉली एलएलबी 3 ने अक्षय कुमार की इन दो फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जॉली एलएलबी 3 ने 9वें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए टोटल कमाई 84 करोड़ रुपये की कर ली. फिल्म ने अक्षय कुमार की पैडमैन को पीछे छोड़ दिया, जिसका इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 81.74 करोड़ रुपये था. ये फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी थी. इसके अलावा जॉली एलएलबी 3 ने फिल्म ओएमजी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसका कलेक्शन भी 81.47 करोड़ था. फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और इसमें परेश रावल भी थे.

जॉली एलएलबी 3 का भारत में कलेक्शन कितना हुआ?

  • Jolly LLB 3 Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Collection Day 9- 6.25 करोड़ रुपये

Jolly LLB 3 Total Collection- 84 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंJolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली LLB 3’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ‘मद्रासी’ को छोड़ा पीछे, अगला टारगेट सनी देओल की ‘जाट’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >