Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, सलमान खान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ बनी 2025 की 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म

Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के 24वें दिन सलमान खान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ दिया है. और ₹111.81 करोड़ कमाकर 2025 की 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब 24 दिन बाद भी जारी है. 19 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग के बावजूद तीन हफ्तों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही यह अब सलमान खान की ‘सिकंदर’ के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है और साल 2025 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते दमदार शुरुआत की और दूसरे हफ्ते भी अच्छी पकड़ बनाए रखी. हालांकि तीसरे हफ्ते कलेक्शन में गिरावट आई, फिर भी फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा मुकाम हासिल किया है.

  • पहला हफ्ता: ₹74 करोड़
  • दूसरा हफ्ता: ₹29 करोड़
  • तीसरा हफ्ता (Day 15–24): ₹8.81 करोड़ (Early Reports)

कुल नेट कलेक्शन: ₹111.81 करोड़ (24वें दिन तक)

‘सिकंदर’ को पछाड़ बनी 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म

सलमान खान की 2025 की एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ ने भारत में ₹110.36 करोड़ कमाए थे. अब ‘जॉली एलएलबी 3’ ने ₹111.81 करोड़ के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस उपलब्धि के साथ अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह फिल्म 2025 की टॉप 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शुमार हो गई है.

हालांकि, अब इसका ज्यादा दिन तक बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल है, क्योंकि फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. लेकिन अगर वर्ड ऑफ माउथ ठीक रहा तो यह आगे कमाई जारी रख सकती है.

जॉली एलएलबी 3 ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया?

जॉली एलएलबी 3 ने दुनियाभर में 161.75 करोड़ की कमाई की है.

जॉली एलएलबी 3 की लीड एक्ट्रेस कौन है?

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के साथ अमृता राव नजर आई हैं.

सलमान खान की सिकंदर हिट या फ्लॉप हुई?

सलमान खान की सिकंदर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 110.36 और वर्ल्डवाइड 184.89 करोड़ कमाकर फ्लॉप हो गई.

सिकंदर कब रिलीज हुई थी?

सिकंदर की रिलीज डेट 30 मार्च, 2025 है.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1: सुनील शेट्टी ने ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का किया दिल छू लेने वाला रिव्यू, बोले- यह फिल्म मेरी रगों में उतर गई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >