Jolly LLB 3 Box Office Collection: लंबे वक्त तक धमाल मचाने के बाद थमी ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई की गाड़ी, 54 दिन बाद ठंडी पड़ी फिल्म

Jolly LLB 3 Box Office Collection: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की चमक बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म का कलेक्शन बहुत कम हो गया है. 54वें दिन की कमाई यहां जानें.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म कमाई कर ही रही है. थामा और एक दीवाने की दीवानियत के बीच भी मूवी दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही. जहां थामा और एक दीवाने की दीवानियत की कमाई अब लाखों में आ गई है, तो दूसरी तरफ जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में बनी हुई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म के 54वें दिन का कलेक्शन सामने आया है.

54वें दिन जॉली एलएलबी 3 ने सिर्फ इतने लाख की कमाई की

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने मात्र 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 117.42 करोड़ रुपये हो गई. दुनियाभर में फिल्म ने 171.56 करोड़ की कमाई की. जॉली एलएलबी 3 कब ओटीटी पर आएगी, इसकी जानकारी मेकर्स ने अभी तक नहीं दी है. सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा कि फिल्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

जॉली एलएलबी 3 की कमाई

  • Week 1 Collection- 74 करोड़
  • Week 2 Collection- 29 करोड़
  • Week 3 Collection- 7.3 करोड़
  • Week 4 Collection- 3.9 करोड़
  • Day 29- 0.25 करोड़
  • Day 30- 0.4 करोड़
  • Day 31- 0.65 करोड़
  • Day 32- 0.35 करोड़
  • Day 33- 0.13 करोड़
  • Day 34- 0.12 करोड़
  • Day 35- 0.1 करोड़
  • Day 36- 0.1 करोड़
  • Day 37- 0.2 करोड़
  • Day 38- 0.25 करोड़
  • Day 39- 0.06 करोड़
  • Day 40- 0.07 करोड़
  • Day 41- 0.05 करोड़
  • Day 42- 0.05 करोड़
  • Day 43- 0.03 करोड़
  • Day 44- 0.09 करोड़
  • Day 45- 0.09 करोड़
  • Day 46- 0.02 करोड़
  • Day 47- 0.04 करोड़
  • Day 48- 0.05 करोड़
  • Day 49- 0.02 करोड़
  • Day 50- 0.01 करोड़
  • Day 51- 0.03 करोड़
  • Day 52- 0.04 करोड़
  • Day 53- 0.01 करोड़
  • Day 54- 0.01 करोड़

टोटल कमाई- 117.42 करोड़

यह भी पढ़ेंEk Deewane Ki Deewaniyat Collection: 23वें दिन पास या फेल? ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की टोटल कमाई देख लगेगा झटका

यह भी पढ़ें– Dharmendra Health Update: सलमान-शाहरुख के बाद आमिर इस खास शख्स के साथ पहुंचे अस्पताल, हॉस्पिटल से बाहर निकलते वक्त काफी परेशान दिखे बॉबी

यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान

यह भी पढ़ें Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >