Jolly LLB 3 Box Office Collection: 51 दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ की रफ्तार थमी, अब बस गिनती के दिन बचे बॉक्स ऑफिस पर

Jolly LLB 3 Box Office Collection: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर लगभग खत्म हो गई है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने वकील का किरदार निभाया है. 51वें दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर अब बस नाम भर की कमाई कर रही है. फिल्म में दोनों विरोधी वकील की भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है. पहले पार्ट में अरशद और अमृता राव है, जबकि दूसरे पार्ट में अक्षय और हुमा कुरैशी है. दोनों फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था. अब फिल्म के 51वें दिन का कलेक्शन आया है.

51वें दिन जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है?

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 51वें दिन सिर्फ और सिर्फ 0.03 करोड़ का कलेक्शन किया और इसकी कुल कमाई 117.36 करोड़ रुपये है. अभी तक मेकर्स ने नहीं बताया कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि ‘जॉली एलएलबी 3′ नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर 14 नवंबर को आने वाली है. फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

जॉली एलएलबी 3 की अब तक की कमाई

  • Week 1 Collection- 74 करोड़
  • Week 2 Collection- 29 करोड़
  • Week 3 Collection- 7.3 करोड़
  • Week 4 Collection- 3.9 करोड़
  • Day 29- 0.25 करोड़
  • Day 30- 0.4 करोड़
  • Day 31- 0.65 करोड़
  • Day 32- 0.35 करोड़
  • Day 33- 0.13 करोड़
  • Day 34- 0.12 करोड़
  • Day 35- 0.1 करोड़
  • Day 36- 0.1 करोड़
  • Day 37- 0.2 करोड़
  • Day 38- 0.25 करोड़
  • Day 39- 0.06 करोड़
  • Day 40- 0.07 करोड़
  • Day 41- 0.05 करोड़
  • Day 42- 0.05 करोड़
  • Day 43- 0.03 करोड़
  • Day 44- 0.09 करोड़
  • Day 45- 0.09 करोड़
  • Day 46- 0.02 करोड़
  • Day 47- 0.04 करोड़
  • Day 48- 0.05 करोड़
  • Day 49- 0.02 करोड़
  • Day 50- 0.01 करोड़
  • Day 51- 0.03 करोड़

टोटल कमाई- 117.36 करोड़

यह भी पढ़ें Laughter Chefs 3: ना एल्विश यादव, ना विवियन डीसेना , इस कंटेस्टेंट को मिल रही सबसे ज्यादा फीस, चौंका देगी तेजस्वी प्रकाश की Feesयह भी पढ़ें– Laughter Chefs 3: इस सीजन इन 9 स्टार्स की शो में नहीं हुई वापसी, फैंस करेंगे मिस, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >