Jolly LLB 3 Box Office Collection: हिट या मिस? 25वें दिन जॉली एलएलबी 3 ने कमा लिए इतने करोड़, रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर को छोड़ा पीछे

Jolly LLB 3 Box Office Collection: फिल्म जॉली एलएलबी 3 अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही. फिल्म में अरशद वारसी, अक्षय कुमार मुख्य किरदार में है. फिल्म के 25वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस पर गेम ओवर लगभग हो चुका है. सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों जॉली के किरदार में दिखे हैं. फिल्म की कमाई अब थमती जा रही है. कांतारा चैप्टर 1 के सामने फिल्म का हाल बुरा हो गया. अब 25वें दिन का कलेक्शन बताते हैं. साथ ही मूवी ने रणबीर कपूर की बर्फी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

जॉली एलएलबी 3 ने तोड़ा रणबीर कपूर की इस फिल्म का रिकॉर्ड

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार, अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने 25वें दिन करीब 0.01 करोड़ रुपये का कर लिया है. इसके साथ फिल्म की टोटल कमाई 112.94 करोड़ रुपये हो गई है. शाम तक आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल पॉसिबिल है. जॉली एलएलबी 3 ने रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बर्फी के रिकॉर्ड को मात दे दी. बर्फी ने 112.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया था.

जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन

  • Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 13- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 14- 2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 16- 1.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 17- 2.2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 18- 0.6 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 19- 0.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 20- 0.45 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 21- 0.45 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 22- 0.50 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 23- 1 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 24- 1.13 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 25- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 112.94 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 ने कितना कलेक्शन किया?

जॉली एलएलबी 3 ने दुनियाभर में 160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

जॉली एलएलबी 3 के साथ किस कौन सी फिल्म रिलीज हुई थी?

जॉली एलएलबी 3 के साथ थिएटर्स में अजेय और निशानची रिलीज हुई थी.

जॉली एलएलबी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए कितने दिन हुए?

जॉली एलएलबी 3 को थिएटर्स में रिलीज हुए 25 दिन हो गए.

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार के साथ कौन है?

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैश, अमृता राव और सौरभ शुक्ला हैं.

जॉली एलएलबी 3 की एक्ट्रेस कौन है?

जॉली एलएलबी 3 में हुमा कुरैशी और अमृता राव हैं.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जश्न में डूबे फैंस, ऋषभ शेट्टी पर फूल बरसाकर किया सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >